✕

होम / बिजनेस / दिल्ली मेट्रो विस्तार: 13 नए स्टेशन, 400 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क के लिए ₹12,015 करोड़ खर्च

दिल्ली मेट्रो विस्तार: 13 नए स्टेशन, 400 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क के लिए ₹12,015 करोड़ खर्च

दिल्ली मेट्रो के 13 नए स्टेशनों के साथ नेटवर्क का विस्तार न सिर्फ राजधानी के यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि शहर में कनेक्टिविटी, पर्यावरण संरक्षण और यात्रा की समय-सीमा को भी बेहतर बनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना पर कुल करीब ₹12,015 करोड़ खर्च होंगे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इस विस्तार के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की लंबाई 400 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी. वर्तमान में नेटवर्क लगभग 395 किलोमीटर लंबा है.

रोजाना लाखों यात्रियों को मिलेगी सुविधा

दिल्ली मेट्रो इस समय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रोजाना करीब 65 लाख यात्रियों को सफर की सुविधा देती है. नए स्टेशनों के जुड़ने से और अधिक इलाकों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा और यात्रियों का सफर तेज और आसान होगा. दिल्ली मेट्रो पहले से ही दुनिया के सबसे बड़े शहरी मेट्रो सिस्टम्स में से एक है और इस नए विस्तार से इसकी क्षमता और मजबूत होगी.

तीन नए कॉरिडोर होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फेज-V (A) के तहत तीन नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है. ये कॉरिडोर हैं:

1. आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (9.913 किलोमीटर)
2. एयरोसिटी से आईजीडी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (2.263 किलोमीटर)
3. तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज (3.9 किलोमीटर)

तीनों कॉरिडोर की कुल लंबाई 16.076 किलोमीटर होगी. इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹12,014.91 करोड़ है और इसे केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों से जुटाया जाएगा.

सेंट्रल विस्टा और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होगी

सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर से सभी कर्तव्य भवनों को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे रोजाना करीब 60,000 ऑफिस जाने वाले लोग और 2 लाख से अधिक आगंतुक लाभान्वित होंगे. नए कॉरिडोर से प्रदूषण कम होगा, ईंधन की खपत घटेगी और लोगों की यात्रा और आसान होगी.

नए कॉरिडोर किस इलाके को जोड़ेंगे

1. आर.के. आश्रम मार्ग – इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर: बोटैनिकल गार्डन-आर.के. आश्रम मार्ग कॉरिडोर का विस्तार, जिससे सेंट्रल विस्टा और मध्य दिल्ली कनेक्टिविटी मजबूत होगी.
2. एयरोसिटी – आईजीडी एयरपोर्ट T-1 और तुगलकाबाद – कालिंदी कुंज कॉरिडोर: दक्षिण दिल्ली, साकेत, छतरपुर और कालिंदी कुंज से एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

13 नए स्टेशन होंगे बनेंगे

इन तीनों कॉरिडोर पर कुल 13 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे. इनमें से 10 स्टेशन अंडरग्राउंड और 3 स्टेशन एलिवेटेड होंगे. आर.के. आश्रम मार्ग–इंद्रप्रस्थ रूट और तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज रूट के स्टेशन यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगे. एयरोसिटी स्टेशन को आगे आईजीडी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 से जोड़ा जाएगा.

फेज-IV का काम तेजी से जारी

दिल्ली मेट्रो का फेज-IV (111 किलोमीटर और 83 स्टेशन) का निर्माण कार्य चल रहा है. अब तक 80.43% सिविल निर्माण पूरा हो चुका है. फेज-IV के तीन प्रमुख कॉरिडोर दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे होने की उम्मीद है.

आज दिल्ली मेट्रो में रोजाना औसतन 65 लाख यात्री सफर करते हैं. अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 8 अगस्त 2025 को रहा, जब 81.87 लाख यात्रियों ने सफर किया. वर्तमान में 12 मेट्रो लाइनें, लगभग 395 किलोमीटर नेटवर्क और 289 स्टेशन दिल्ली और NCR में ऑपरेट हो रहे हैं. दिल्ली मेट्रो समय की पाबंदी, भरोसेमंद सेवा और सुरक्षा के मामले में दुनिया की बेहतरीन मेट्रो प्रणालियों में शामिल है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

7 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

11 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

11 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

13 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

16 hours ago

बड़ी खबरें