✕

होम / बिजनेस / दिल्ली सरकार ने की बड़ी घोषणा, 31 मार्च से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल!

दिल्ली सरकार ने की बड़ी घोषणा, 31 मार्च से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल!

दिल्ली सरकार का यह कदम प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. पुराने वाहनों पर प्रतिबंधदिल्ली के वातावरण को साफ करने में मदद करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. दरअसल,दिल्ली सरकार ने 31 मार्च 2025 से राजधानी में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. यह फैसला राजधानी में प्रदूषण को कम करने और स्वास्थ्य पर इसके गंभीर प्रभावों को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है. इसके साथ ही, सरकार ने यह घोषणा की है कि पुराने वाहन अब पेट्रोल पंपों से ईंधन प्राप्त नहीं कर सकेंगे और पकड़े जाने पर इन गाड़ियों को जब्त करके स्क्रैप कर दिया जाएगा.

31 मार्च से पेट्रोल वाहन के लिए डेडलाइन
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को यह घोषणा की कि 31 मार्च के बाद, दिल्ली में किसी भी पेट्रोल पंप पर 15 साल से अधिक पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह कदम दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए उठाया जा रहा है. सिरसा ने बताया कि सरकार प्रदूषण और उत्सर्जन के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठा रही है. 

स्मार्ट गैजेट्स से होगी पुराने वाहनों की पहचान  
दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों की पहचान के लिए स्मार्ट गैजेट्स का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इन गैजेट्स की मदद से पेट्रोल पंपों पर 15 साल से अधिक पुराने वाहनों की पहचान की जाएगी, और उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा. सिरसा ने बताया कि इस फैसले के बारे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को सूचित किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से लागू हो सके.

एंटी-स्मॉग गन और इलेक्ट्रिक परिवहन की दिशा में कदम  
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए और भी कई कदम उठाए हैं. सरकार ने घोषणा की है कि अब राजधानी में सभी ऊंची इमारतों, होटलों और वाणिज्यिक परिसरों में एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही, दिल्ली सरकार ने यह भी बताया कि दिसंबर 2025 तक लगभग 90 प्रतिशत सार्वजनिक सीएनजी बसों को हटा कर उनकी जगह इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बनाई गई है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

17 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

17 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

29 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

17 hours ago