होम / बिजनेस / दिल्‍ली सरकार ने अगले तीन महीने के लिए बढ़ाई EV पॉलिसी, जानिए आपको क्‍या होगा फायदा 

दिल्‍ली सरकार ने अगले तीन महीने के लिए बढ़ाई EV पॉलिसी, जानिए आपको क्‍या होगा फायदा 

दिल्‍ली सरकार की ओर से इस पॉलिसी को अगस्‍त 2020 में लाया गया था लेकिन इस साल अगस्‍त में इसके खत्‍म होने के बाद इसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक ओर जहां भारत सरकार EV के क्षेत्र में तेजी लाने को लेकर कई तरह के कदम उठा रही हैं वहीं राज्‍य सरकारें भी इस दिशा में अपनी पॉलिसी से इसका लाभ अपने लोगों को दे रही हैं. अब इस कड़ी में दिल्‍ली सरकार ने अपनी ईवी पॉलिसी को अगले तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है. दिल्‍ली सरकार की ये पॉलिसी 31 दिसंबर को समाप्‍त हो गई थी. दिल्‍ली सरकार अपनी इस पॉलिसी को लेकर 2022 में आई थी. इस नीति का मकसद दिल्‍ली में ईवी की हिस्‍सेदारी 25 प्रतिशत तक बढ़ाना रही है. 

क्‍या हो रहा है नई नीति का 
दिल्‍ली सरकार की ओर से नई ईवी नीति को लेकर काम चल रहा है, लेकिन ये कब लागू होगी ये कहा नहीं जा सकता है. दिल्‍ली सरकार ईवी पॉलिसी 2.0 में रेट्रोफिटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है. मौजूदा समय में रेट्राफिटिंग की लागत काफी ज्‍यादा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में कैबिनेट इसे हरी झंडी दिखा सकती है. 

अगस्‍त 2023 में खत्‍म हो चुकी है पॉलिसी 
सरकार की ओर से ईवी पॉलिसी को अगस्‍त 2020 में लाया गया था और ये तीन साल के लिए थी. लेकिन ये इस साल अगस्‍त में तीन साल के बाद खत्‍म हो गई थी. तब से दिल्‍ली सरकार इसे लगातार आगे बढ़ा रही है. इस पॉलिसी का मकसद ये है कि दिल्‍ली में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की भागीदारी को 25 प्रतिशत तक लेकर आया जाए. सरकार इसके अंतर्गत ईवी वाहन खरीदने पर सब्सिडी भी देती है. एक बार फिर सरकार की ओर से इसका समय बढ़ने के बाद फिलहाल लोगों को पुरानी सब्सिडी का फायदा मिलता रहेगा. 

केन्‍द्र सरकार भी देती है ईवी के लिए सब्सिडी 
केन्‍द्र सरकार भी ईवी वाहनों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं. इनमें सरकार की एक योजना फेम(2) को भी चलाया गया था. इसके अंतर्गत सरकार छोटी गाडि़यों से लेकर बसों तक को खरीदने पर सब्सिडी देने का काम करती है. 

ये भी पढें: शिमला के माल रोड पर रही रौनक, लेकिन होटल कारोबारियों के हाथ लगी निराशा
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

58 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

58 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago