✕

होम / बिजनेस / दिल्ली धमाका: लाल किले के पास हुई भयानक घटना, पीएम मोदी ने कहा दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

दिल्ली धमाका: लाल किले के पास हुई भयानक घटना, पीएम मोदी ने कहा दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

दिल्ली के दिल में हुआ यह धमाका देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है. केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि न तो कोई साजिश छिपेगी और न ही किसी दोषी को छोड़ा जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस घटना में 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच एजेंसियां साजिश के हर पहलू की तह तक जाएंगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी.

भूटान से पीएम मोदी का बयान: दिल भारी है,देश शोक में है

भूटान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में हुए इस दुखद विस्फोट ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है. थिम्फू में चौथे राजा के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होते हुए उन्होंने कहा, “कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित किया है. मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं. पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं हर किसी को आश्वस्त करता हूं कि हमारी जांच एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी. जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा.”

जांच एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटीं

प्रधानमंत्री ने बताया कि वे घटना के तुरंत बाद से ही जांच एजेंसियों के संपर्क में हैं. एनआईए और दिल्ली पुलिस मिलकर इस केस की जांच कर रहे हैं. फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई इलाकों में छापेमारी जारी है.

राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दिए कड़े निर्देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को न्याय के तहत सजा दी जाएगी. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमला मानवता पर वार है. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोला और एनआईए प्रमुख सदानंद डेट सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लिया.

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा. रेड फोर्ट तीन दिन रहेगा बंद

घटना के बाद दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेड फोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है. लाल किला अगले तीन दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, जबकि लाल किला मेट्रो स्टेशन भी फिलहाल बंद कर दिया गया है.

UAPA के तहत मामला दर्ज, जांच तेज

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA की धारा 16 और 18 सहित विस्फोटक अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस टीमें कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में विदेशी लिंक की भी जांच की जा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 hour ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

4 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

6 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें