✕

होम / बिजनेस / 79,000 करोड़ के रक्षा सौदों से डिफेंस शेयरों में उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

79,000 करोड़ के रक्षा सौदों से डिफेंस शेयरों में उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सरकार के इस फैसले से डिफेंस कंपनियों के लिए लंबी अवधि की ऑर्डर पाइपलाइन तैयार होती दिख रही है, जिससे सेक्टर में स्थिरता और ग्रोथ दोनों की संभावनाएं बढ़ी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

सरकार की ओर से रक्षा क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिलने के संकेत मिले हैं. दरअसल, सरकार द्वारा 79,000 करोड़ रुपये के डिफेंस ऑर्डर को हरी झंडी देने के बाद शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर चर्चा के केंद्र में आ गया है. इस फैसले से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह सेक्टर निवेशकों को आकर्षक रिटर्न दे सकता है.

बाजार का मूड बदला

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह सप्ताह खास माना जा रहा है, खासकर उन निवेशकों के लिए जो डिफेंस सेक्टर पर नजर बनाए हुए हैं. रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने हाल ही में 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इस फैसले ने डिफेंस कंपनियों के भविष्य के ऑर्डर को लेकर भरोसा मजबूत किया है.

कुल डिफेंस प्रपोजल 3.3 लाख करोड़ के पार

इस नई मंजूरी के बाद अब तक स्वीकृत कुल रक्षा प्रस्तावों का आंकड़ा करीब 3.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह रकम सरकार के सालाना रक्षा बजट से लगभग दोगुनी है. इससे यह साफ है कि आने वाले समय में सेना के आधुनिकीकरण पर बड़े स्तर पर खर्च किया जाएगा, जिसका सीधा फायदा डिफेंस कंपनियों को मिलेगा.

हाई-टेक हथियारों और सिस्टम पर होगा फोकस

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन मंजूरियों में सिर्फ पारंपरिक हथियार ही नहीं, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक भी शामिल है. इसमें मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस, सर्विलांस सिस्टम, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट और नौसेना से जुड़ा आधुनिक साजो-सामान शामिल है. थल सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों के लिए एक साथ बड़े स्तर पर खरीद की योजना बनाई गई है.

निवेशकों के मन में यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या इस मंजूरी के बाद तुरंत ऑर्डर मिलना शुरू हो जाएंगे. ब्रोकरेज का कहना है कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध होगी. हालांकि, सबसे बड़ा फायदा यह है कि कंपनियों के सामने भविष्य में ऑर्डर की कमी का जोखिम काफी हद तक खत्म हो गया है.

इन डिफेंस शेयरों पर ब्रोकरेज की खास नजर

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि अगले 2 से 4 सालों तक डिफेंस कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डर बुक बनी रहेगी. इसी आधार पर ब्रोकरेज ने कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह दी है.

1. Bharat Electronics (BEL) - इस शेयर पर खरीदारी की राय दी गई है. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 500 रुपये रखा है, जिसमें करीब 27% की तेजी की संभावना जताई गई है. आज यह शेयर 0.013% की तेजी के साथ 393.30 रुपये पर बंद हुआ है.

2. Hindustan Aeronautics (HAL)- फाइटर जेट और एयरक्राफ्ट बनाने वाली इस कंपनी को लेकर ब्रोकरेज काफी सकारात्मक है. 5800 रुपये के टारगेट के साथ इसमें करीब 32.6% तक रिटर्न की उम्मीद है. आज यह शेयर 1.12% की गिरावट के साथ 4325.50 रुपये पर बंद हुआ.

3. Bharat Dynamics (BDL)- मिसाइल और हथियार प्रणाली बनाने वाली इस कंपनी में सबसे ज्यादा तेजी की संभावना बताई गई है. 1478 रुपये के टारगेट के साथ इसमें लगभग 35% तक रिटर्न का अनुमान है. आज यह शेयर 1.30% की गिरावट के साथ 1454.60 रुपये पर बंद हुआ. 

4. Astra Microwave Products- छोटी लेकिन तकनीकी रूप से मजबूत कंपनी के तौर पर इसे चुना गया है. 1100 रुपये के टारगेट के साथ इसमें करीब 12% की बढ़त की उम्मीद है. आज यह शेयर 2.60% की गिरावट के साथ 954.60 रुपये पर बंद हुआ.

5. Zen Technologies - Zen Technologies को लेकर ब्रोकरेज ने फिलहाल सतर्क रुख अपनाया है. इसे ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी गई है और 1400 रुपये का टारगेट रखा गया है, जिसमें सीमित तेजी की संभावना जताई गई है. आज यह शेयर 2. 63% की गिरावट के साथ 1352.90 रुपये पर बंद हुआ.

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए क्या संकेत?

कुल मिलाकर, डिफेंस सेक्टर में आई यह हलचल लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सकारात्मक मानी जा रही है. सरकार के लगातार बढ़ते रक्षा खर्च और घरेलू कंपनियों को मिल रहे मौके इस सेक्टर को मजबूत बना रहे हैं.                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                        (डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

7 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

11 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

11 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

13 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

16 hours ago

बड़ी खबरें