✕

होम / बिजनेस / यूपी बिहार में लगातार बढ़ रहा है कर्ज का जंजाल, चिंता में आया रिजर्व बैंक 

यूपी बिहार में लगातार बढ़ रहा है कर्ज का जंजाल, चिंता में आया रिजर्व बैंक 

यूपी और बिहार में ऐसे लोग बड़ी संख्‍या में हैं जिन्‍होंने तीन से चार लोन लिए हुए हैं. बिहार में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

असुरक्षित लोन को लेकर आरबीआई बैंक से लेकर फिनटेक कंपनियों को पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है. इसी कड़ी में अब आरबीआई की ओर से माइक्रोफाइनेंसिंग कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि यूपी और बिहार में कर्ज बांटने की रफ्तार को स्‍लो करना पड़ेगा. दरअसल आरबीआई को आशंका है कि यहां कर्ज का बुलबुला फूट सकता है. आरबीआई ने माइक्रोफाइनेंसिंग कंपनियों को जोखिम का सही से प्रबंधन करने को कहा है जिससे ऐसी स्थिति पैदा न हो. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई की चिंता लोन बांटने के बढ़े हुए आंकड़े के सामने आने के बाद बढ़ी है. अगर माइक्रोफाइनेंसिंग कंपनियों के द्वारा बांटे गए कर्ज का आंकड़ा देखें तो वो कोई 25.3 फीसदी के आसपास है. जो बेहद ही चिंताजनक है. इस आंकड़े का मतलब ये हुआ कि पूरे देश में जो कर्ज बांटा जा रहा है उसका एक चौथाई इन दो राज्‍यों का में है. आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि लोन बांटने ये बढ़ोतरी 2019 के बाद हुई है. 

ये भी पढ़ें: रेलवे के इन शेयरों में क्‍यों आया इतना उछाल कि टूट गया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड

हर आदमी के पास 4 से ज्‍यादा लोन 
हाल ही में रिजर्व बैंक की ओर से जो आंकड़ा जारी किया गया वो और भी चौंकाने वाला है. ये आंकड़ा बता रहा है कि माइक्रोफाइनेंसिंग कंपनियों ने जो लोन बांटे हैं उनमें बिहार के 10.1 फीसदी लोगों ने तीन जगह से लोन लिया हुआ है. वहीं 8.7 प्रतिशत लोगों ने चार जगहों से लोन लिया हुआ है. वहीं यूपी में अगर ये आंकड़ा देखें तो 7.7 प्रतिशत लोगों ने तीन जगहों से लोन लिया है जबकि 6.6 फीसदी लोगों ने 4 जगह से लोन लिया है. वहीं नेशनल स्‍तर पर 7.8 फीसदी लोगों ने तीन जगह से लोन लिया है जबकि 6.4 फीसदी लोगों ने चार जगहों से लोन लिया है. 

क्‍या है रिजर्व बैंक की सबसे बड़ी चिंता
माइक्रोफाइनेंसिंग कंपनियों की हाल ही में हुई बैठक के बाद जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार अच्‍छे क्रेडिट वाले लोगों की संख्‍या में बिहार में लगातार कमी आ रही है. सेसेटिव मामलों में बिहार ग्रीन से रेड की ओर जा रहा है. माइक्रोफाइनेंसिंग कंपनियों के कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट का 14.8 फीसदी सिर्फ बिहार में है, जो पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को पीछे छोड़कर सबसे आगे पहुंच गया है. ऐसे में रिस्‍क लगातार बढ़ रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.