✕

होम / बिजनेस / Daikin India ने नए R&D सेंटर में किया ₹500 करोड़ का निवेश, जानें कंपनी को क्या होगा फायदा?

Daikin India ने नए R&D सेंटर में किया ₹500 करोड़ का निवेश, जानें कंपनी को क्या होगा फायदा?

यह भारत में HVAC और रेफ्रिजरेशन क्षेत्र में सबसे बड़ा रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) निवेश होगा, जहां डाईकिन इंडिया भारत में बने प्रोडक्ट्स तैयार करेगा और उन्हें दुनिया भर में एक्सपोर्ट करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में अपने काम को और मज़बूत करने के इरादे से डाईकिन इंडिया ने 15 अप्रैल 2025 को राजस्थान के नीमराना में अपना तीसरा रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) सेंटर शुरू किया. इस मौके पर जापान की डाईकिन इंडस्ट्रीज़ के प्रेसिडेंट और COO नाओफुमी ताकेनाका, ग्लोबल ऑपरेशंस और ट्रेनिंग हेड शोजी उएहारा, डाईकिन इंडिया के चेयरमैन और MD के.जे. जावा, और डिप्टी MD शोगो एंडो मौजूद थे.

छह एकड़ में फैला यह नया R&D सेंटर 500 से ज्यादा इंजीनियरों को काम देगा, जो भारत और दुनिया के ग्राहकों के लिए खास तौर पर बने, ऊर्जा-किफायती और नई तकनीक वाले प्रोडक्ट्स पर काम करेंगे. इस सेंटर में 22 नई टेस्टिंग लैब्स होंगी, जहां HVACR (हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन) से जुड़े सभी सॉल्यूशंस तैयार किए जाएंगे। इसका मकसद डाईकिन की मैन्युफैक्चरिंग ताकत को बढ़ाना और विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना है. 500 करोड़ रुपये के निवेश से बने इस नए सेंटर के साथ, डाईकिन का यह तीसरा डेवेलपमेंट सेंटर है. पहले से ही डाईकिन के पास नीमराना और हैदराबाद में एक मैकेनिकल R&D सेंटर और एक AI-IoT लैब मौजूद हैं.

इस मौके पर डाईकिन इंडस्ट्रीज़ के प्रेसिडेंट और COO नाओफुमी ताकेनाका ने कहा, "हम डाईकिन में हमेशा नई खोज (इनोवेशन) में विश्वास रखते हैं. यह नया R&D सेंटर हमें उन्नत और टिकाऊ (सस्टेनेबल) तकनीक वाले प्रोडक्ट्स को सोचने और बनाने में मदद करेगा. भारत हमारे लिए बहुत ज़रूरी मार्केट है, और इस सेंटर को बनाने का मकसद ऐसे टेक्नोलॉजी में निवेश करना है जो भारत और दुनिया, दोनों जगहों के लिए सही हो, और ग्राहकों की ज़रूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट्स तैयार किए जा सकें.”

इस पर डाईकिन इंडिया के चेयरमैन और MD के.जे. जावा ने कहा, “डाईकिन इंडिया अब तक भारत में वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए 2,800 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है, जो हमारे लंबे समय के वादे को दिखाता है. यह नया R&D सेंटर इस सफर में एक बड़ी उपलब्धि है और यह डाईकिन को भारत में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लीडर बनाने में मदद करेगा.”

डाईकिन इंडिया का नया R&D सेंटर

• निवेश: 500 करोड़ रुपये
• कुल क्षेत्रफल: 6 एकड़
• लैब्स: 22 नई टेस्टिंग सुविधाएं
• कर्मचारी: 500 से ज़्यादा इंजीनियर
• स्थान: नीमराना, राजस्थान

जावा के अनुसार, यह अत्याधुनिक (state-of-the-art) सेंटर खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट्स बनाने के लिए तैयार किया गया है. इसके साथ ही इसका मकसद पर्यावरण के अनुकूल (eco-friendly) और टिकाऊ (sustainable) तकनीकों को दुनिया भर के बाज़ारों के लिए विकसित करना भी है. उन्होंने कहा, "यह डाईकिन के उस विज़न को दर्शाता है, जिसमें HVAC और रेफ्रिजरेशन के भविष्य को लोकल समझ और इनोवेशन के ज़रिए बेहतर बनाया जा रहा है."

इस निवेश के साथ, डाईकिन ने भारत में मज़बूत R&D क्षमताएं विकसित करने और देश को एक भरोसेमंद मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. जावा ने यह भी कहा कि, हम लगातार रिसर्च और डेवलपमेंट पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे ऐसे नए प्रोडक्ट्स बन सकें जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाएं और इंडस्ट्री के लिए नए स्टैंडर्ड तय करें. कंपनी ने अपने बयान में बताया कि डाईकिन इंडिया की R&D टीम दुनियाभर में हो रहे इनोवेशन से अपडेट रहती है. इसके लिए वह इंटरनेशनल टेक्निकल वर्कशॉप्स में हिस्सा लेती है.

यह टीम ऊर्जा की बचत, लेबलिंग स्टैंडर्ड्स और पर्यावरण के अनुकूल रेफ्रिजरेंट्स पर ध्यान देती है और इलेक्ट्रॉनिक्स व HVAC डिज़ाइन में एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर काम करती है. कंपनी ने यह भी कहा कि डाईकिन जापान सहित कई बड़े टेक्निकल संस्थानों के साथ भी अच्छे संबंध बनाए रखती है ताकि लगातार इनोवेशन होता रहे. नीमराना में बनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के पास ही R&D सेंटर होने से प्रोडक्शन टीम के साथ तालमेल अच्छा रहता है, जिससे कामकाज और उत्पादकता दोनों बेहतर होती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

9 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

11 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

12 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

12 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

7 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

7 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

9 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

11 hours ago