होम / बिजनेस / डाबर ने FY23 के लिए 250% लाभांश की घोषणा की, जानिए अभी क्या है शेयर का भाव

डाबर ने FY23 के लिए 250% लाभांश की घोषणा की, जानिए अभी क्या है शेयर का भाव

आपको बता दें कि कंपनी ने डिविडेंड के लिए 4 नवंबर 2022 की तारीख घोषित कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: लार्जकैप FMCG और पर्सनल केयर कंपनी डाबर ने आज सितंबर तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए वित्त वर्ष 2023 के लिए 250 फीसदी अंतरिम लाभांश की घोषणा की है. लाभांश राशि 2.5 रुपये प्रति शेयर है, जिसका अंकित मूल्य 1 रुपये है.

ऑपरेशनल रेवेन्यू में उछाल
FMCG प्रमुख ने अपने Q2 परिणाम बड़े पैमाने पर अनुमानों के अनुरूप पोस्ट किए हैं. इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू 2,986 करोड़ रुपये है, जो इसी दौरान पिछले साल 2,818 करोड़ रुपये था. डाबर का EBITDA पिछले साल की समान तिमाही में 620 करोड़ रुपये के मुकाबले 600 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा, इसके मार्जिन में 22% से 20.1% की गिरावट देखी गई.

डिविडेंड की तारीख 4 नवंबर
आपको बता दें कि कंपनी ने डिविडेंड के लिए 4 नवंबर 2022 की तारीख घोषित कर चुकी है. लाभांश भुगतान के लिए पात्र होने के लिए शेयरों को खरीदने की अंतिम तिथि 3 नवंबर या उससे पहले है.

2001 से अब तक 47 बार लाभांश की घोषणा
ट्रेंडलाइन के आंकड़ों से पता चलता है कि डाबर ने मई 2001 से अब तक 47 लाभांश की घोषणा की है. पिछले वित्तीय वर्ष में, इसने 520% के कुल लाभांश की घोषणा की, जो 5.2 रुपये प्रति शेयर था. बता दें कि कंपनी ने बादशाह मसाला में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है. कंपनी ने बादशाह मसाला की 51% इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण किया है. शेष 49% पांच साल की अवधि के बाद हासिल करने की योजना है. एक्सचेंजों के साथ फाइलिंग करने वाली कंपनी ने कहा कि अधिग्रहण एसपीए और एसएचए में निर्दिष्ट विभिन्न नियमों और शर्तों की पूर्ति के अधीन हुआ है.

मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार
आपको बता दें कि मंगलवार को जब कारोबार बंद हुआ था तब डाबर के एक शेयर का भाव 532.15 रुपये था. पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले इसमें 4.70 रुपये यानी 0.88 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. वहीं, भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे. बीएसई सेंसेक्स 287.70 यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 59,543.96 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 74.40 यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,656.35 अंक पर बंद हुआ, पर टिप्स के शेयर अपर सर्किट के साथ बंद हुए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

14 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago