✕

होम / बिजनेस / क्यूमिन्स इंडिया लिमिटेड ने सितंबर 2025 तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड आय और मुनाफा

क्यूमिन्स इंडिया लिमिटेड ने सितंबर 2025 तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड आय और मुनाफा

स्थिर आर्थिक वातावरण, बढ़ी हुई मांग और सरकार की समर्थक नीतियों के चलते कंपनी आने वाले समय में भी अपने विकास की रफ्तार बनाए रखने को लेकर आश्वस्त है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत की अग्रणी इंजन और पावर सॉल्यूशंस निर्माता कंपनी क्यूमिन्स इंडिया लिमिटेड (Commins) ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व और मुनाफा हासिल करते हुए अपनी मजबूत बाजार स्थिति और परिचालन दक्षता का प्रदर्शन किया है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में मांग बढ़ने से कंपनी के नतीजों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है.

तिमाही प्रदर्शन की मुख्य विशेषताएं 

1. कुल बिक्री: ₹3,122 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 28% अधिक है और पिछली तिमाही की तुलना में 9% वृद्धि दर्ज की गई.
2. घरेलू बिक्री: ₹2,577 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही से 28% और पिछली तिमाही से 10% अधिक है.
3. निर्यात बिक्री: ₹545 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही से 24% और पिछली तिमाही से 4% अधिक रही.
4. कर पूर्व लाभ (असाधारण मदों से पहले): ₹839 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही से 41% और पिछली तिमाही से 16% अधिक है.
5. कर पश्चात लाभ: ₹638 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही से 42% और पिछली तिमाही से 8% अधिक रहा.

कंपनी की प्रबंध निदेशक श्वेता आर्या ने कहा “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि क्यूमिन्स इंडिया लिमिटेड ने इस तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया है. यह उपलब्धि मजबूत बाजार मांग और बेहतर ऑर्डर निष्पादन के कारण संभव हुई है. कंपनी ने रिकॉर्ड तिमाही लाभ भी दर्ज किया है, जो उच्च वॉल्यूम और परिचालन कुशलता का परिणाम है. उन्होंने कहा कि मैक्रो-इकोनॉमिक संकेतक स्थिर बने हुए हैं, जिससे व्यापार गतिविधियों में मजबूती दिखाई दे रही है. IIP और PMI जैसे संकेतक वर्ष के लिए सकारात्मक आर्थिक दृष्टिकोण की पुष्टि करते हैं. जीएसटी 2.0 से बढ़ी तरलता और स्थिर वित्तीय नीतियों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था 6.8% जीडीपी वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि, वैश्विक व्यापार प्रवाह और मांग पर भूराजनीतिक अनिश्चितताओं का असर जारी है, जिससे भारत के निर्यात पर दबाव बना हुआ है.''

भविष्य की रूपरेखा

कंपनी ने कहा कि वह बदलते उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपने विविध उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विकास को लेकर सावधानीपूर्वक आशावादी है. व्यापार भागीदारों के साथ निरंतर सहयोग और नए अवसरों की खोज से विकास की गति बनी हुई है. क्यूमिन्स इंडिया परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए लागत प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रही है. ग्राहक संतुष्टि और शेयरधारक मूल्य सृजन कंपनी की प्राथमिकता बनी हुई है. मजबूत तकनीक, उत्कृष्ट प्रतिभा, विश्वसनीय ब्रांड, विविध उत्पाद रेंज, उन्नत विनिर्माण क्षमता और विस्तृत वितरण नेटवर्क के बल पर कंपनी ग्राहकों की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

2 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

5 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

7 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

10 hours ago

बड़ी खबरें