होम / बिजनेस / सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, क्या अब कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, क्या अब कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी का रुख है. रूस ने तेल की सप्लाई रोकने की धमकी दी है, लेकिन इसके बावजूद तेल की कीमत में कमी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे की जब बात आती है, तो तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगी आग का हवाला देती हैं. सरकार भी हाथ खड़े करके खामोश हो जाती है. उसका भी यही तर्क होता है कि कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार से नियंत्रित होती हैं. अब जब कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम में नरमी का रुख है, तो पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं किया जा रहा? इस सवाल पर कंपनियों और सरकार दोनों ने अपने होंठ सिल लिए हैं. 

85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी का रुख है. रूस ने तेल की सप्लाई रोकने की धमकी दी है, लेकिन इसके बावजूद तेल की कीमत में कमी आई है. डॉलर की कीमत में तेजी और मांग में कमी की आशंका से तेल की कीमत गिरी है. यूएस बेंचमार्क वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. वहीं, ग्लोबल ब्रेंट (Brendt) बेंचमार्क की कीमत 90 डॉलर से कम पहुंच गई है. यह जनवरी के बाद अपने न्यूनतम स्तर पर है.  

मांग हुई प्रभावित 
बीते कुछ समय में कच्चे तेल की मांग प्रभावित हुई है. दरअसल, महंगाई को काबू में करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं. चीन में महामारी के प्रकोप से बचने के लिए फिर लॉकडाउन लगाया गया था. इससे मांग प्रभावित हुई है. कुछ वक्त पहले ओपेक देशों ने उत्पादन में कटौती का फैसला किया था. इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई थी, लेकिन अब वो तेजी खत्म हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब ने एशिया और यूरोप में अपनी ग्राहकों के लिए अगले महीने की खेप की कीमत में कटौती की है.

नहीं कम हो कीमत
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी, जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था. लेकिन हाल के दिनों में इसमें गिरावट आई है. इसके बावजूद भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की जा रही है. देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल 100 का आंकड़ा पार कर गया है. पेट्रोल के साथ-साथ कंपनियों ने डीजल के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि की है, जिसकी वजह से महंगाई को हवा मिली है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

6 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

58 minutes ago