होम / बिजनेस / पिछले 3 महीनों में इतना सस्ता हुआ कच्चा तेल, लेकिन आम आदमी को नहीं मिली ‘राहत’

पिछले 3 महीनों में इतना सस्ता हुआ कच्चा तेल, लेकिन आम आदमी को नहीं मिली ‘राहत’

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 7 अप्रैल से स्थिर हैं, यानी इनमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कच्चा तेल (Crude Oil) जब महंगा होता है, तो तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से नहीं चूकतीं, लेकिन अब जब क्रूड ऑयल लगातार सस्ता हो रहा है, तो कंपनियों ने आंखें मूंद ली है. गौर करने वाली बात सरकार भी जनता को फायदा पहुंचाने के प्रति गंभीर नज़र नहीं आती. जबकि 2014 में तेल कंपनियों की इस मनमानी को बड़ा मुद्दा बनाया गया था.   

घट रहे हैं दाम 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 3 माह में कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26 डॉलर सस्ता हुआ है, इसके बावजूद कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव को स्थिर रखा है. यानी कंपनियों को तेल सस्ता मिल रहा है, लेकिन आम जनता अब भी उसे महंगा खरीदने को विवश है. 6 जून को कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल था, जबकि 16 सितंबर को यह 94 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था.

अप्रैल से स्थिर हैं कीमतें 
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 7 अप्रैल से स्थिर हैं, यानी इनमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकार और सत्ताधारी पार्टी भाजपा भले ही इसे 'राहत' बता रहे हों, लेकिन ये आम आदमी के साथ छालवा ही है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय हालातों के मद्देनजर आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें और नीचे जा सकती हैं. बता दें कि शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत फ्लैट बनी रही. इससे पहले, गुरुवार को इसमें तीन डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखी गई थी.

इतना कम हुआ खर्चा 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चा तेल यदि एक बैरल पर एक डॉलर कम या ज्यादा होता है, तो देश की तेल कंपनियों को एक लीटर पर 45 पैसे का असर होता है. इस हिसाब से कंपनियों के खर्चे में कमी आई है, लेकिन उसका फायदा जनता को नहीं दिया जा रहा है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि तीन प्रमुख कंपनियों ने वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 40,554 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था. हालांकि, अब कंपनियां घाटे की बात कर रही हैं. पिछले कुछ समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज़बरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है. 29 मार्च, 2021 को पेट्रोल 90.78 रुपए लीटर और डीजल 81 रुपए लीटर था. इस साल मार्च में पेट्रोल 116 और डीजल 100 रुपए को पार कर गया था.

क्या हैं मौजूदा कीमतें? 
ताजा कीमतों की बात करें तो दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है. इसी तरह, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपए है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. गौरतलब है कि 22 मई से सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी का फैसला किया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

15 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

17 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

16 hours ago