होम / बिजनेस / राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले ही उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, टूटा पिछला रिकॉर्ड 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले ही उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, टूटा पिछला रिकॉर्ड 

आंकड़े बता रहे हैं कि सबसे ज्‍यादा पर्यटक इस साल काशी पहुंचे हैं, उसके बाद प्रयागराज और उसके बाद राज्‍य के दूसरे क्षेत्रों में आएंगे. 

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

अयोध्‍या में अभी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा नहीं हुई है उससे पहले ही 2023 में अब तक इतने पर्यटक यूपी में आ चुके हैं कि उसने 2022 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 9 माह में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं. गौरतलब है कि अयोध्‍या में 22 तारीख को भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा होने जा रही है. माना जा रहा है कि उसके शुरू होने के बाद इसका नंबर कई गुना और बढ़ जाएगा. 

विदेशी पर्यटकों की संख्‍या में हुआ जबरदस्‍त इजाफा 
आंकड़े बता रहे हैं 2023 कई मायने में यूपी के लिए नये कीर्तिमान स्थापित करने वाला साल रहा है.  साल 2023 में जनवरी से लेकर सितंबर तक उत्तर प्रदेश आने वाले देसी सैलानियों की संख्या 31,91,95,206 रही वहीं 9,54,866 विदेशी पर्यटक भी यूपी पहुंचे. 9 माह में अकेले काशी पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्‍या 8.42 करोड़ रही है. जनवरी से सितंबर तक वाराणसी कुल 8,42,04,814 पर्यटक वाराणसी पहुंचे. इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 8,40,71,726  जबकि विदेश पर्यटकों की संख्या 1,33,088 रही.  

प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले अयोध्‍या पहुंचे इतने पर्यटक 
काशी के बाद सैलानियों की दूसरी पसंद प्रयागराज रही. यहां कुल 4,49,95,996 पर्यटक साल 2023 में जनवरी से सितंबर तक पहुंचे. इनमें देसी पर्यटकों की संख्या जहां 4,49,93,289 रही वहीं 2,707 विदेशी पर्यटक भी प्रयागराज पहुंचे. इसी प्रकार तीसरे नंबर पर अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या रही. जनवरी 23 से सितंबर 23 तक कुल 2,03,64,347 पर्यटक अयोध्या पहुंचे. इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2,03,62,713 रही जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,634 दर्ज की गई. यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या जनवरी और जुलाई माह में दर्ज की गई है, जो कि 5.56 से 5.80 करोड़ के बीच रही.

अयोध्‍या में एयरपोर्ट के बाद बढेगी पर्यटकों की संख्‍या 
अयोध्‍या में एयरपोर्ट की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में अयोध्‍या में पर्यटकों की संख्‍या में इससे और इजाफा होने की आशंका लगाई जा रही है. अयोध्‍या को जिस तरह से यूपी सरकार नया आध्‍यात्मिक शहर बना रही है माना जा रहा है कि यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्‍या मौजूदा आंकड़े से कई गुना बढ़ जाएगी. क्‍योंकि सरकार अयोध्‍या की कनेक्टिविटी भी उसी तेजी से बढ़ा रही है. 

ये भी पढें: Ayodhya Airport को मिला नया नाम और नई पहचान, कैबिनेट ने लगाई मुहर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

14 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago