होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप को लेकर आई चौंकाने वाली खबर, इन्वेस्टर्स की बढ़ जाएगी चिंता 

अडानी ग्रुप को लेकर आई चौंकाने वाली खबर, इन्वेस्टर्स की बढ़ जाएगी चिंता 

फिच समूह की यूनिट क्रेडिटसाइट्स (CreditSights) ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की आर्थिक सेहत को लेकर जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेसमैन गौतम अडानी आक्रामक ढंग से अपने कारोबार को बढ़ा रहे हैं. दौलत के मामले में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ चुके अडानी ने अब मीडिया सेक्टर में धाक जमाने के लिए NDTV खरीद लिया है. इस बीच, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने वालों को चिंता में डाल दिया है. यदि आपने भी अडानी समूह की कंपनियों में पैसा लगाया है, तो ये खबर आपके काम की है. 

कर्ज से हो रहा विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिच समूह की यूनिट क्रेडिटसाइट्स (CreditSights) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ग्रुप ने काफी ज्यादा कर्ज लिया हुआ है. जिसका इस्तेमाल वो अपने मौजूदा और नए कारोबार में आक्रामक तरीके से निवेश करने के लिए कर रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा कि स्थिति बिगड़ने पर अडानी समूह की एक या एक से अधिक कंपनियों के लिए संकटपूर्ण या डिफॉल्ट की स्थिति पैदा हो सकती है.

कई सेक्टर्स में मौजूदगी
अडानी समूह ने 1980 के दशक में जिंस कारोबारी के रूप में काम शुरू किया था और आज वह कई सेक्टर्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है. बंदरगाह, बिजली संयंत्र, हवाईअड्डा, डेटा सेंटर तथा रक्षा जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ मीडिया में भी अंबानी समूह की उपस्थिति है. हाल ही में समूह ने होल्सिम की भारतीय इकाइयों का 10.5 अरब डॉलर में अधिग्रहण कर सीमेंट और एल्युमिना विनिर्माण क्षेत्र में कदम रखा है. 

ग्रुप पर इतना है कर्ज
रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ग्रुप ने पिछले कुछ साल में आक्रामक विस्तार की योजना अपनाई है. इससे कर्ज और नकदी प्रवाह पर दबाव पड़ा है. क्रेडिटसाइट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अडाणी समूह तेजी से नए और अलग-अलग कारोबार में कदम रख रहा है. इससे निगरानी के स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर जोखिम बढ़ा है. अडानी ग्रुप की घरेलू शेयर बाजार में छह सूचीबद्ध कंपनियां हैं और इसके समूह की कुछ संस्थाओं के पास अमेरिकी डॉलर बॉन्ड को लेकर बकाया भी है. समूह की इन छह कंपनियों के ऊपर 2021-22 में 2,309 अरब रुपए का कर्ज था. समूह के पास उपलब्ध नकदी को निकालने के बाद शुद्ध रूप से कर्ज 1,729 अरब रुपए बैठता है.

तीसरा सबसे बड़ा उद्योग समूह
डिटसाइट्स का कहना है कि कर्ज के चलते पूरे समूह के बारे में चिंता उत्पन्न हुई है. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह के बाद अडानी ग्रुप देश में तीसरा सबसे बड़ा उद्योग समूह है. इसका कुल बाजार पूंजीकरण 200 अरब डॉलर से अधिक है. बीते कुछ समय में अडानी ग्रुप ने तेजी से अपने मौजूदा कारोबार का विस्तार करने के साथ नये क्षेत्रों में भी कदम रखा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago