✕

होम / बिजनेस / मार्च में कंज्यूमर सेंटिमेंट में हुआ सुधार; 29 देशों में भारत बना नंबर एक

मार्च में कंज्यूमर सेंटिमेंट में हुआ सुधार; 29 देशों में भारत बना नंबर एक

उपभोक्ता भावना चारों श्रेणियों में बढ़ी है, खासकर अर्थव्यवस्था और नौकरियों को लेकर बड़ा सुधार हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्च 2025 में उपभोक्ता भावना (कंज्यूमर सेंटिमेंट) में सुधार देखा गया, जो 2.2 प्रतिशत अंक बढ़ गई. यह सुधार चारों उप-श्रेणियों में दिखा, खासकर अर्थव्यवस्था और नौकरियों को लेकर लोगों का विश्वास ज्यादा मजबूत हुआ. LSEG-Ipsos प्राइमरी कंज़्यूमर सेंटिमेंट इंडेक्स (PCSI) की मार्च रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 29 देशों में दो स्थान ऊपर चढ़कर टॉप पर पहुंच गया है. PCSI का आर्थिक उम्मीदों वाला उप-सूचकांक (Economic Expectations Sub-Index) 5.6 प्रतिशत अंक बढ़ा.  

नौकरियों से जुड़ा PCSI इंडेक्स 4.4 प्रतिशत अंक ऊपर गया, जबकि व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति से जुड़ा इंडेक्स (Surrent Conditions Sub-Index) 0.9 प्रतिशत अंक बढ़ा। निवेश से जुड़ा इंडेक्स (Investment Climate Sub-index) हल्की बढ़त के साथ 0.2 प्रतिशत अंक ऊपर गया. Ipsos इंडिया के सीईओ अमित अडारकर ने कहा, "अर्थव्यवस्था के संकेतक सकारात्मक हैं. घरेलू मांग और भारतीय कंपनियों की मजबूती के चलते यह सुधार हुआ है, भले ही वैश्विक परिस्थितियां कठिन रही हों. नौकरियों के क्षेत्र में भी सुधार दिख रहा है.”  

29 देशों में, भारत (60.2) सबसे ऊंचे राष्ट्रीय इंडेक्स स्कोर पर है और 60 अंक या उससे ऊपर स्कोर करने वाला इकलौता देश है. नौ अन्य देशों का इंडेक्स 50 अंक या उससे अधिक है. इसके विपरीत, चार देशों का स्कोर 40 से नीचे है - दक्षिण कोरिया (39.4), हंगरी (35.8), जापान (35.7) और तुर्किये (35).

अडारकर ने यह भी बताया कि 2024 नौकरियों और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत मुश्किल साल था क्योंकि दुनिया को युद्धों और वैश्विक आर्थिक मंदी जैसी कई समस्याओं (Polycrisis) का सामना करना पड़ा. लेकिन मार्च 2025 में उपभोक्ता भावना बेहतर हुई है, खासतौर पर व्यक्तिगत वित्त, निवेश, बचत और अतिरिक्त खर्चों (Discretionary Spends) को लेकर.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

6 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

8 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

23 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

4 minutes ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

1 hour ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

2 hours ago