✕

होम / बिजनेस / SEBI चीफ पर फिर से हमलावर कांग्रेस, 6 कंपनियों से पैसे कमाने का लगाया गंभीर आरोप

SEBI चीफ पर फिर से हमलावर कांग्रेस, 6 कंपनियों से पैसे कमाने का लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है. उनका कहना है कि आगोरा और उन लिस्टेड कंपनियों के बीच हुए वित्तीय लेन-देन की गहन जांच होनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) में सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर गंभीर आरोप लगे थे. वैसे तो उन्होंने तमाम आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन अब इसे लेकर कांग्रेस लगातार माधबी पुरी को आड़े हाथों ले रही है. हाल ही में कांग्रेस ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और कुछ कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस का आरोप है कि माधबी पुरी की कंपनी आगोरा ने MM सेम्बकॉर्प, डॉ. रेड्डीज और अन्य तीन लिस्टेड कंपनियों से करोड़ों रुपए कमाए. इन आरोपों के चलते राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कई सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या इसमें कोई अनियमितता हुई है.

आरोप क्या हैं?

कांग्रेस के आरोपों के मुताबिक, माधबी पुरी बुच की कंपनी आगोरा ने कुछ लिस्टेड कंपनियों के साथ काम किया और इसमें से करोड़ों रुपए की आय हुई. सेम्बकॉर्प, डॉ. रेड्डीज, और तीन अन्य प्रमुख कंपनियों का नाम इन आरोपों में लिया गया है. कांग्रेस ने यह दावा किया है कि इन कंपनियों से प्राप्त धन का स्रोत और इस्तेमाल संदिग्ध हो सकता है, और इसलिए इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए.

सेम्बकॉर्प एक ऊर्जा और जल प्रबंधन कंपनी है, जो एशिया में विभिन्न बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. डॉ. रेड्डीज भारतीय फार्मास्यूटिकल क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी है, जो दुनियाभर में दवाओं का निर्माण और वितरण करती है. इन कंपनियों की हिस्सेदारी और वित्तीय लेन-देन पर आरोप लगाए गए हैं कि इसमें पारदर्शिता का अभाव हो सकता है.

6 कंपनियों से पैसे कमाने का आरोप

पवन खेड़ा ने आगे कहा कि इन सबसे एक सवाल उठता है कि आखिर किन कंपनियों ने एगोरा से सेवाएं लीं? एक सवाल ये भी है कि क्या ये कंपनियां सेबी के स्कैनर में हैं? उन्होंने कहा 2016-17, 19-20 और 23-24 तक माधबी पुरी ने एगोरा के माध्यम से 2.95 करोड़ रुपये कमाए. ये पैसे महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डीज, पिडीलाइट, आईसीआईसीआई, सैम्बकॉर्प और विसूलीजी एंड फाइनेंस इन 6 कंपनियों से कमाए गए. खेड़ा बोले कि ये सारी कंपनियां लिस्टेड हैं और ये सेबी से रेगुलेट होती हैं और साथ ही ये सभी एगोरा की क्लाइंट हैं.

क्या है कांग्रेस की मांग?

कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है. उनका कहना है कि आगोरा और उन लिस्टेड कंपनियों के बीच हुए वित्तीय लेन-देन की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता का खुलासा किया जा सके. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यह मांग की जा रही है कि SEBI की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चेयरपर्सन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा बोले कि अभी उनके पास बहुत सारा मसाला है और इसी हफ्ते वह फिर से आएंगे और खुलासे करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago