✕

होम / बिजनेस / आम आदमी को मिली राहत, वेज और नॉन वेज थाली की कीमतों में गिरावट, जानें वजह

आम आदमी को मिली राहत, वेज और नॉन वेज थाली की कीमतों में गिरावट, जानें वजह

रिपोर्ट के अनुसार खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के कारण, आम आदमी का खाना-पीना सस्ता हो गया है. खासकर वेज और नॉन वेज थालियों की कीमतों में कमी से घरेलू बजट में राहत मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आम आदमी को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब घर में बनने वाली वेज और नॉन वेज थाली दोनों की कीमतों में गिरावट आई है. दरअसल, Crisil Intelligence ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि पिछले कुछ महीनों में वेज और नॉन वेज थाली बनाने की कीमतों में कमी आई है. इस गिरावट का मुख्य कारण कुछ अहम खाद्य पदार्थों, जैसे टमाटर और ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में कमी को बताया जा रहा है. इन घटती कीमतों ने आम आदमी के बजट में राहत दी है, क्योंकि इससे खाद्य पदार्थों के खर्च में कमी आई है.  तो आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं. 

वेज और नॉन वेज थाली की कीमतों में गिरावट के प्रमुख कारण

Crisil की रिपोर्ट में बताया गया है कि टमाटर की कीमतों में गिरावट वेज थाली की कीमत कम होने का मुख्य कारण है. मार्च 2024 में एक किलो टमाटर की कीमत 32 रुपये थी, जो अब मार्च 2025 में घटकर 20 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसके पीछे दक्षिण भारत में टमाटर की खेती में हुई वृद्धि को माना जा रहा है, जिससे टमाटर की आपूर्ति बढ़ी है और कीमतें घट गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, देश में टमाटर की खेती में 29% की वृद्धि हुई है.

नॉन वेज थाली की कीमतों में गिरावट

नॉन वेज थाली में भी गिरावट देखी गई है. Crisil की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2025 में नॉन वेज थाली की कीमत 57.4 रुपये थी, जो मार्च में घटकर 54.8 रुपये हो गई है. इसका मतलब यह हुआ कि एक नॉन वेज थाली बनाने की लागत में 2.6 रुपये की कमी आई है. यह गिरावट मुख्य रूप से ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में आई कमी के कारण है.

वेज थाली की कीमतों में गिरावट का कारण

वहीं, वेज थाली में पिछले चार महीनों से गिरावट आ रही है. नवंबर 2024 में एक वेज थाली की कीमत 32.7 रुपये थी, जो मार्च 2025 में घटकर 26.6 रुपये हो गई है. इस गिरावट का कारण टमाटर की कीमतों में हो रही कमी को बताया जा रहा है, जिससे वेज थाली की कुल लागत में कमी आई है.

वर्षाना और मासिक बदलाव

रिपोर्ट के अनुसार, नॉन वेज थाली की कीमत में सालाना आधार पर कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन महीने के हिसाब से इसमें 5% की गिरावट आई है. वहीं, वेज थाली में सालाना आधार पर 2% की गिरावट आई है. इसके साथ ही मार्च 2025 में प्याज, आलू और टमाटर की कीमतों में क्रमशः 5%, 7% और 8% की गिरावट देखी गई है. 

वेज और नॉन वेज थाली में क्या शामिल है?

Crisil के मुताबिक, एक वेज थाली में दाल, रोटी, सब्जी, दही और सलाद शामिल होते हैं, जबकि एक नॉन वेज थाली में वही सभी चीजें होती हैं, लेकिन दाल के स्थान पर चिकन रखा जाता है. इन दोनों प्रकार की थालियों के घटते दामों ने खाने की कीमतों को अधिक किफायती बना दिया है.

प्रतिक्रिया

मार्च में सब्जियों की कीमतें कम रहीं, जबकि प्याज, आलू और टमाटर की कीमतों में ताजा आवक के कारण गिरावट आई. हालांकि, हमें उम्मीद है कि कीमतें नीचे जाएंगी और अप्रैल में बढ़ना शुरू होंगी, जैसा कि पिछले साल आलू और टमाटर के मामले में देखा गया था. प्याज की कीमतों को मजबूत निर्यात गति से समर्थन मिलने की संभावना है, जबकि कोल्ड स्टोरेज स्टॉक के बाजार में आने से आलू की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है. रबी की कम आवक के कारण टमाटर की कीमतों में भी मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है.-

पुशन शर्मा, निदेशक-शोध, क्रिसिल इंटेलिजेंस

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago