होम / बिजनेस / भारत के बढ़ते शराब के कारोबार में Coca Cola ने लगाई डुबकी, लॉन्च किया ये प्रोडक्ट

भारत के बढ़ते शराब के कारोबार में Coca Cola ने लगाई डुबकी, लॉन्च किया ये प्रोडक्ट

सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली दिग्गज कंपनी कोका कोला ने भारत में अल्कोहल सेगमेंट में एंट्री ली है. कंपनी ने लेमन-डू को बाजार में उतार दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोका कोला (Coca Cola) ने भारत के बढ़ते शराब बाजार में डुबकी लगा ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोका कोला इंडिया ने अल्कोहलिक रेडी-टू-ड्रिंक लेमन-डू (Lemon-Dou) को लॉन्च कर दिया है. फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गोवा और महाराष्ट्र में पेश किया गया है. यदि इस ड्रिंक को कंपनी की उम्मीद के अनुरूप रिस्पांस मिलता है, तो उसे देश के बाकी हिस्सों में भी लॉन्च किया जा सकता है. Lemon-Dou में ब्रांडी और वोदका के समान डिस्टिल्ड अल्कोहल और नींबू का टेस्ट मिलेगा.   

अलग परिसरों में हो रही तैयार
कोका-कोला इंडिया की तरफ से कहा गया है कि लेमन-डू (Lemon-Dou) की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन भारत में पूरी तरह से स्वतंत्र परिसरों में किया जा रहा है. ये परिसर गैर-अल्कोहल, रेडी-टू-ड्रिंक पेय पदार्थों को तैयार और वितरित करने वाले परिसरों से अलग हैं. लेमन-डू कोका कोला का ग्लोबल अल्कोहलिक रेडी-टू-ड्रिंक है, जिसे पहली बार 2018 में जापान में लॉन्च किया गया था. कंपनी को उम्मीद है कि भारत में भी इसे पसंद किया जाएगा. कोका कोला इंडिया ने लेमन-डू को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मार्केट में उतारा है. 

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली शराब घोटाले में एक-दूसरे के विरोध में नजर आ रहे हैं CBI और ED!

कितना है Lemon-Dou का दाम?
अब यह भी जाने लेते हैं कि लेमन-डू की कीमत क्या है. Lemon-Dou को लॉन्च फेज में 250 मिलीलीटर वाले कैन में उपलब्ध कराया जा रहा है और इसकी कीमत 230 रुपए रखी गई है. कोका कोला के पोर्टफोलियो में कोका-कोला, स्प्राइट, थम्स अप, फैंटा और लिम्का फिज, माजा, मिनट मेड जूस, किनले वॉटर, Honest Tea और कॉफी ब्रैंड Georgia और कोस्टा कॉफी शामिल है. बता दें कि कंपनी ने भारत में करीब तीन दशक पहले दोबारा एंट्री ली थी. इस दौरान कोका कोला ने खुद को स्थापित करने के लिए कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल के साथ आइसक्रीम का एक कप भी फ्री दिया था. 

इतना बड़ा है भारतीय मार्केट
भारत के अल्कोहलिक मार्केट की बात करें, तो यह लगातार बढ़ता जा रहा है और International Spirits and Wines Association of India (ISWAI) की रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 सालों में इसके 64 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ड्रिंक्स के मामले में आजकल लोग कुछ न कुछ नया ड्राय करना चाहते हैं, ऐसे में कोला कोला का ये प्रयोग कारगर साबित हो सकता है. कुछ समय पहले कोका-कोला के ग्लोबल मार्केटिंग चीफ मनोलो अरोयो ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अल्कोहल एक बहुत बड़ी कैटेगरी है और हमने जानबूझकर नए प्रयोग करने का निर्णय लिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

8 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

9 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

11 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.