होम / बिजनेस / गाड़ी चलाने से खाना पकाने तक सबकुछ महंगा, CNG-PNG के दामों में भारी इजाफा

गाड़ी चलाने से खाना पकाने तक सबकुछ महंगा, CNG-PNG के दामों में भारी इजाफा

महंगाई ने पहले से ही लोगों को परेशान कर रखा है और अब मुंबई में CNG और PNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फेस्टिवल सीजन में महंगाई का जोरदार करंट लगा है. मुंबई में CNG और PNG दोनों के दाम बढ़ गए हैं. शहर गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी के दाम 6 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी की है. इसके साथ ही पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी भी 4 रुपए प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है. ऐसे में आपको खाना पकाने और गाड़ी आदि चलाने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा.

अब ये हैं नई दरें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई कीमतें सोमवार मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं. कंप्रेस्ड नैचुरल गैस यानी CNG का खुदरा दाम बढ़कर 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है. वहीं घरेलू PNG  की कीमत 52.50 रुपए प्रति SCM (Standard Cubic Meter) पहुंच गई है. इस बढ़ोतरी के बाद CNG और पेट्रोल के बीच मूल्य बचत घटकर 45 फीसदी रह गई है. जबकि PNG और LPG के बीच यह अंतर सिर्फ 11 फीसदी का रह गया है. 

कंपनी ने बताई मजबूरी 
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी MGL ने कहा है कि सरकार ने एक अक्टूबर से नेचुरल गैस कीमतों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इस कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ रहा है. बता दें कि सरकार ने एक अक्टूबर से अगले छह माह के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 40% इजाफा किया है. इससे पहले एक अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय कीमतों का हवाला देते हुए गैस के दाम 110 फीसदी बढ़ाए गए थे.

जताई जा रही थी संभावना  
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरकार ने पिछले सप्ताह पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए भुगतान की जाने वाली दर को मौजूदा 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति यूनिट किया है. जबकि, मुश्किल क्षेत्रों से निकाली जाने वाली गैस की कीमत 9.92 डॉलर से बढ़ाकर 12.6 डॉलर प्रति यूनिट कर दी गई है. इसी दर के आधार पर देश में उत्पादित गैस के लगभग दो-तिहाई हिस्से की बिक्री होती है. ऐसे में यह पहले से ही तय था कि CNG और PNG के दाम बढ़ सकते हैं.

दिल्ली में भी बढ़ेगे दाम!
राष्ट्रीय राजधानी में भी CNG और PNG के दाम बढ़ सकते हैं. माना जा रहा है कि खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड सीएनजी की कीमत आठ रुपए प्रति किलो तक बढ़ा सकती है. गौरतलब है कि प्राकृतिक गैस उर्वरक बनाने के साथ-साथ बिजली पैदा करने का एक प्रमुख कच्चा माल है, इसे सीएनजी में भी परिवर्तित किया जाता है. साथ ही पाइप के जरिए (PNG) इसे रसोई में खाना पकाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में प्राकृतिक गैस के महंगा होने का मतलब है, सबकुछ महंगा हो जाना.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 hour ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago