होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: समिट में बोले CM योगी - PM के मार्गदर्शन से आया यूपी में निखार

#UPGISWithBW: समिट में बोले CM योगी - PM के मार्गदर्शन से आया यूपी में निखार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हुआ. उत्तर प्रदेश को इस समारोह के माध्यम से कुल 32 लाख 92 हजार करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है जिससे स्टेट देश का ग्रोथ इंजन बनेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 दिनों तक चलने वाली ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आगाज हो चुका है. 3 दिवसीय समिट के पहले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुछ केन्द्रीय मंत्री और बिजनेस इंडस्ट्री के दिग्गज भी मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को मिले इन्वेस्टमेंट के बारे में बताया और साथ ही कुछ घोषणाएं भी कीं.

उत्तर प्रदेश बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है जो देश के लिए ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाएगा. प्रधानमंत्री के रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मन्त्र की बदौलत उत्तर प्रदेश ने जो प्रयास किये उन्हीं के चलते आज इन्वेस्टमेंट के महाकुम्भ से उत्तर प्रदेश को 32 लाख 92 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुआ है. शिक्षा, पर्यटन, EV की मैन्युफैक्चरिंग, हाउसिंग, फ़ूड प्रोसेसिंग और रियल एस्तेस जैसे अनेक सेक्टर्स में अब तक 18645 MoU के माध्यम से होने जा रहा यह इन्वेस्टमेंट प्रदेश के युवाओं को रोजगार के 92 लाख 50 हजार नए अवसर प्रदान करेगा.

इन्वेस्टर्स की सुविधा के लिए है ये प्रणाली

उत्तर प्रदेश की पिछले 6 सालों की यात्रा के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन द्वारा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और प्रदेश ने खुद को औद्योगिक विकास के अनुकूल बना लिया है. MoU पर साइन करने की प्रक्रिया को आसन बनाने और उस पर निगरानी के लिए “इन्वेस्टमेंट सारथी” ऑनलाइन प्रणाली बनायी गयी है और यह कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट पोर्टल उपयोगी भी सिद्ध हो रहा है. इसके अलावा एक सिंगल विंडो पोर्टल ‘इन्वेस्टमेंट मित्र’ भी है जिसपर 33 विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली 406 सेवाएं उपलब्ध हैं.  

उत्तर प्रदेश बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर वाली इकॉनमी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट से पहले उत्तर प्रदेश के मंत्रियों द्वारा 16 देशों के 21 शहरों में रोड शो का आयोजन किया गया इसके साथ साथ देश के 9 बड़े नगरों में भी रोड शो किये गए. इन रोड शो में हमें विदेशों में तैनात भारतीय राजदूतों, उच्चायुक्तों, व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों का साथ मिला है जिससे उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य पूरा होगा.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि दूध, गन्ना, खाद्यान्न, समेत कई चीजों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है. प्रदेश सरकार ने IT/ITES, डाटा सेंटर, ESDEM, डिफेन्स एवं एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, टेक्सटाइल, MSME जैसे बहुत से क्षेत्रों में इन्वेस्टमेंट आकर्षित करने के लिए लगभग 25 नीतियों को तैयार करके एक इकोसिस्टम बनाने के लिए बहुत से कदम उठाये हैं. यमुना एक्सप्रेसवे के पास उत्तर प्रदेश के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क को शुरू किया गया है. इसी तरह यमुना एक्सप्रेसवे के आस पास के क्षेत्रों में फिल्म सिटी, टॉय-पार्क, अपैरल पार्क, हेंडीक्राफ्ट पार्क, लॉजिस्टिक हब बनाये जा रहे हैं. ग्रेटर नोएडा में IIT GNL, बरेली में मेगा फ़ूड पार्क, गोरखपुर में गारमेंट पार्क तथा अनेक परिसरों को विकसित किया जा रहा है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड, और पूर्वांचल जैसे क्षेत्र जो बहुत पीछे रह गए थे, को भी इस इन्वेस्टर्स समिट से पर्याप्त इन्वेस्टमेंट मिला है. ‘

यह भी पढ़ें: #UPGISWithBW: मुकेश अंबानी ने उत्तर प्रदेश को लेकर किया बड़ा ऐलान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

16 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

19 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago