✕

होम / बिजनेस / IDFC फर्स्ट बैंक का साथ छोड़ने को बेकरार है ये कंपनी, आज हो सकती है बड़ी डील

IDFC फर्स्ट बैंक का साथ छोड़ने को बेकरार है ये कंपनी, आज हो सकती है बड़ी डील

वारबर्ग पिनकस ने इससे पहले दिसंबर में IDFC फर्स्ट बैंक में 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के IDFC फर्स्ट बैंक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) से जुड़ी कंपनी क्लोवरडेल इनवेस्टमेंट (Cloverdell Investment) IDFC फर्स्ट बैंक का साथ छोड़ने की तैयारी में है. कंपनी 28 मार्च यानी आज ब्लॉक डील के जरिए बैंक में मौजूद अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच सकती है. क्लोवरडेल इनवेस्टमेंट के पास IDBI फर्स्ट बैंक में 2.25 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 

उछाल पर बंद हुए शेयर
क्लोवरडेल इनवेस्टमेंट अपने 15.9 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में है. फ्लोर प्राइज 75 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा मार्केट प्राइज से 4 प्रतिशत डिस्काउंट पर है. रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) इस डील के लिए ब्रोकर नियुक्त किया गया है. बैंक के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो 27 मार्च को बैंक के शेयर 0.26 प्रतिशत की उछाल के साथ 77.90 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, इस साल अब तक ये शेयर 11.28% नीचे आ चुका है.

पहले भी बेची हिस्सेदारी
वारबर्ग पिनकस ने इससे पहले दिसंबर में IDFC फर्स्ट बैंक में 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी. यह डील ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए 790 करोड़ रुपए में हुआ था. बैंक की आर्थिक स्थिति पर नजर डालें, तो दिसंबर 2023 तिमाही में IDFC फर्स्ट बैंक का नेट प्रॉफिट 18% की बढ़ोतरी के साथ 716 करोड़ रुपए रहा था. इसी अवधि में बैंक की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 7,879 करोड़ रुपए रही. पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 5,912 करोड़ था. दिसंबर 2023 तिमाही में बैंक के ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग रेशियो में भी सुधार देखने को मिला. यह पिछले साल की इसी अवधि के 2.95 प्रतिशत से घटकर 2.04 प्रतिशत हो गया. इसी तरह, नेट NPA 1.03% से घटकर 0.68% हो गया.

सीईओ की हुई तारीफ  
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के एमडी और सीईओ वी वैद्यनाथन हाल ही में चर्चा में रहे थे. दरअसल, वैद्यनाथन ने पांच लोगों को बैंक 7 लाख शेयर दान किए, जिनकी कीमत 5.5 करोड़ रुपए थी. प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया था वैद्यनाथन ने जिन पांच लोगों को शेयर गिफ्ट किए हैं उनमें सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी और अपने माता-पिता को खो चुका एक बच्चा भी शामिल है. वैद्यनाथन ने मकान खरीदने के लिए समीर म्हात्रे को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 50,000 शेयर दान दिए. इसी के साथ उन्होंने अपने सहकर्मी के रिश्तेदार मयंक मृणाल घोष को 75,000 शेयर दिए. उन्होंने वायु सेना के रिटायर्ड विंग कमांडर संपत कुमार को 2.5 लाख शेयर उपहार स्वरूप दिए. इसके अलावा, ए कनौजिया को मकान खरीदने के लिए 2.75 लाख शेयर और मनोज सहाय को 50 हजार शेयर दिए हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

11 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

11 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

14 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.