होम / बिजनेस / चीनी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने इस बिजनेस को लेकर उठाया ये बड़ा कदम 

चीनी कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने इस बिजनेस को लेकर उठाया ये बड़ा कदम 

प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ वक्त पहले शाओमी पर कार्रवाई करते हुए उसके करोड़ों डॉलर जब्त कर लिए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर आई चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने एक बड़ा फैसला लिया है. शाओमी ने लॉन्च के 4 साल बाद भारत में अपना फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस बंद कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में शाओमी इंडिया के हवाले से बताया गया है कि कंपनी एनुअल स्ट्रैटजिक असेसमेंट एक्टिविटी के हिस्से के रूप में और कोर बिजनेस सर्विसेज पर फोकस करने के लिए, MI फाइनेंशियल सर्विसेज को बंद कर रही है.  

Mi Pay और Mi क्रेडिट
Xiaomi के Mi Pay ऐप से यूजर्स को बिल पेमेंट और फंड ट्रांसफर जैसी सुविधा मिलती थी. वहीं, Mi क्रेडिट कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने वाला ऐप था. अब इन दोनों को ही प्ले स्टोर और कंपनी ने अपने ऐप स्टोर से हटा लिया गया है. साथ ही इन्हें नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की वेबसाइट पर थर्ड पार्टी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऐप की लिस्ट से भी रिमूव कर दिया गया है. चीनी कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब प्रवर्तन निदेशालय ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है.

ED ने की थी बड़ी कार्रवाई
चीन के बाद शाओमी का सबसे बड़ा बाजार भारत है. कंपनी सस्ते फोन के लिए पहचानी जाती है और उसके स्मार्टफोन हाथोंहाथ बिक जाते हैं. लेकिन बीते कुछ समय से उसकी भूमिका सवालों के घेरे में है. शाओमी पर टैक्स से जुड़े मामले में भी जांच चल रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसकी 68.2 करोड़ डॉलर की राशि को फ्रीज कर दिया है. ED ने विदेशी मुद्रा कानूनों (फेमा) के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की है, जिसे फेमा के तहत नियुक्त अथॉरिटी ने भी सही ठहराया है. Xiaomi पर आरोप है कि उसने रॉयल्टी पेमेंट के रूप में विदेशी संस्थाओं को अवैध रूप से पैसे भेजे.  

सरकार ने कड़े किए नियम
गलवान घाटी हिंसी के बाद से कई चीनी कंपनियों को भारत में बिजनेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सरकार सुरक्षा का हवाला देते हुए 300 से ज्यादा चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा चुकी है, जिसमें TikTok जैसे लोकप्रिय ऐप भी शामिल हैं. सरकार ने भारत में निवेश करने वाली चीनी कंपनियों के लिए नियम भी कड़े किए हैं. बीच में यह खबर आई थी कि भारतीयों एजेंसियों की कार्रवाई से नाराज शाओमी इंडिया से अपना कारोबार समेटना चाहती है. यह भी दावा किया गया था कि कंपनी पाकिस्तान शिफ्ट हो जाएगी, लेकिन शाओमी ने इन खबरों को गलत ठहराया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

11 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago