होम / बिजनेस / अगले महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक कर लें पूरी लिस्ट
अगले महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक कर लें पूरी लिस्ट
नवंबर में बैंकों में कुछ दिन कामकाज नहीं होगा. साप्ताहिक अवकाश के अलावा, कुछ दिन छुट्टियां भी पड़ रही हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
अगले महीने यानी नवंबर में बैंकों में कुछ दिन छुट्टी रहने वाली है. लिहाजा, बैंक जाने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें, अन्यथा बैरंग वापस लौटना पड़ेगा. वैसे तो नवंबर में केवल चार दिन की छुट्टी है, लेकिन अगर बैंकों के साप्ताहिक अवकाशों को मिला लिया जाए, तो ये संख्या 10 पहुंच जाती है. यानी नवंबर में बैंकों में 10 दिन कामकाज नहीं होगा. हालांकि, छुट्टियां राज्य के हिसाब से होती हैं. जरूरी नहीं है कि जिस दिन मध्यप्रदेश में बैंक हॉलिडे है, उसी दिन गुजरात में भी बैंक बंद रहें.
छह शनिवार और रविवार
अगले महीने छह शनिवार एवं रविवार हैं, जबकि बाकी के चार दिन अवकाश रहेंगे. इससे पहले अक्टूबर में भी बैंकों की काफी छुट्टियां रही थीं. मीडिया रिपोर्ट्स में रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के हवाले से बताया गया है कि एक नवंबर को कुछ जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा. दरअसल, 1 नवंबर को कर्नाटक स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर केवल बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे.
गुरु नानक जयंती
8 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के मौके पर भी कुछ जगह बैंक बंद रहेंगे. आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और हैदराबाद में बैंकों में इस दिन कामकाज नहीं होगा. इसी तरह, 11 नवंबर को कनकदास जयंती/वांगला महोत्सव के मौके पर बेंगलुरु और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. जबकि बाकी जगहों पर बैंकों में कामकाज यथावत रहेगा.
इन तारीखों को नहीं होगा काम
13 नवंबर को सेंग कुत्सनेम के अवसर पर शिलांग को छोड़कर सभी सर्किलों में बैंक खुले रहेंगे. यानी सिर्फ शिलांग में बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इनके अलावा रविवार और दूसरे एवं चौथे शनिवार यानी 6 नवंबर, 12 नवंबर, 13 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर और 27 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे. इन दिनों पर बैंक का कोई काम नहीं हो पाएगा. लिहाजा, बैंक जाने से पहले उसकी छुट्टी के बारे में पूरी जानकारी पता कर लें. बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है.
टैग्स