होम / बिजनेस / Yes Bank फ्रॉड मामले में राणा कपूर के खिलाफ CBI की चार्जशीट दाखिल, जानिए पूरी डिटेल

Yes Bank फ्रॉड मामले में राणा कपूर के खिलाफ CBI की चार्जशीट दाखिल, जानिए पूरी डिटेल

CBI ने जून में अपनी जांच शुरू की थी, करीब 15 महीने के बाद जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट को दाखिल किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: Yes Bank फ्रॉड मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन (CBI) ने Yes Bank के को-फाउंडर राणा कपूर और Avantha Group के प्रमोटर गौतम थापर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. आपको बता दें कि 2 जून 2021 में 466.51 करोड़ रुपये के Yes Bank फ्रॉड का मामला सामने आया था जब इसे लेकर एक FIR दर्ज हुई थी. उस समय राणा कपूर संदेह के घेरे में नहीं थे. लेकिन CBI जांच के दौरान उस घोटाले में उनका किरदार उभरकर सामने आया. 

Yes Bank फ्रॉड मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट 
CBI ने मुंबई की स्पेशल सीबीआई अदालत में दाखिल अपने आरोप पत्र में थापर और Oyster Buildwell Pvt Ltd (OBPL) को भी घोटाले में नामजद किया है. उस समय Yes Bank चीफ विजिलेंस ऑफिसर (CVO) आशीष विनोद जोशी से शिकायत मिलने के छह दिनों के भीतर जांच एजेंसी CBI ने पिछले साल 2 जून 2021 को थापर, Oyster Buildwell के डायरेक्टर्स रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल और तापसी महाजन, Avantha Realty और Jhabua Power Ltd के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. 

 राणा कपूर, गौतम थापर एक और मामले में आरोपी
CBI के एक अधिकारी ने बताया कि राणा कपूर, गौतम थापर के साथ एक अन्य मामले में भी सह-आरोपी हैं, जो दिल्ली के एक महंगे इलाके में एक महंगी प्रॉपर्टी के बदले Yes Bank में पैसों के डायवर्जन से जुड़ा है. CBI ने अपनी चार्जशीट में यह आरोप लगाया है कि आरोपियों ने 2017-2019 के दौरान आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के इरादे से आपराधिक साजिश करते हुए सार्वजनिक धन का गलत इस्तेमाल किया. 5 जून 2021 को आरोपियों के घरों की तलाशी भी ली गई थी. जिसमें कई अहम दस्तावेज CBI के हाथ लगे थे. 

अज्ञात व्यक्तियों की भूमिका की तलाश
CBI ने जून में अपनी जांच शुरू की थी, करीब 15 महीने के बाद जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट को दाखिल किया है. CBI के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 15 महीने की जांच के बाद, जिसमें इस साल अप्रैल में यस बैंक के सह-संस्थापक कपूर से पूछताछ भी शामिल है, जांच एजेंसी ने विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने अब तक अज्ञात व्यक्तियों की बड़ी साजिश और भूमिका के लिए जांच को खुला रखा है.

VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

14 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.