✕

होम / बिजनेस / UPI लेनदेन से जुड़े नियमों में बदलाव, खत्म होगी ये सुविधा, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

UPI लेनदेन से जुड़े नियमों में बदलाव, खत्म होगी ये सुविधा, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

'पुल ट्रांजैक्शन' को हटाने से फ्रॉड के मामलों की संख्या में कमी आ सकती है. लेकिन कुछ बैंकर्स का कहना है कि इससे सही लेनदेन भी प्रभावित होंगे और इसका असर एफिशिएंसी पर होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल पेमेंट में बढ़ते फ्रॉड (Digital Payment Fraud) को रोकने के लिए NPCI नए सख्त कदम उठा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक,डिजिटल फ्रॉड (Digital Frauds) को रोकने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूपीआई पर 'पुल ट्रांजैक्शन (Pull Transactions) को हटाने के लिए बैंकों से बातचीत कर रहा है.यूपीआई के माध्यम से ज्यादातर डिजिटल फ्रॉड पुल ट्रांजैक्शन के जरिए किए जाते हैं. अब NPCI की कोशिश इस फीचर को हटाकर फ्रॉड को कम करना है. आइए जानते हैं पूरी खबर...

पुल ट्रांजैक्शन क्या है?

पुल ट्रांजैक्शन वह प्रक्रिया होती है, जिसमें कोई व्यापारी या व्यक्ति ग्राहक से पेमेंट रिक्वेस्ट करता है. इसमें पेमेंट राशि पहले से भरी होती है, और ग्राहक को केवल अपने UPI ऐप में पिन दर्ज करके पेमेंट करना होता है. हाल के दिनों में स्कैमर इसी टेक्निक का यूज कर कर रहे हैं. RBI के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में पुल ट्रांजैक्शन से जुड़ी 27,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें अप्रैल-जून 2024 में 14,401 शिकायतें और जुलाई-सितंबर 2024 में 12,744 शिकायतें शामिल है.

UPI फ्रॉड कैसे होता है?

1. विशिंग (Vishing)- धोखेबाज बैंक प्रतिनिधि बनकर UPI पिन और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं.
2. नकली UPI पेमेंट
     o    फर्जी QR कोड: यूजर को नकली साइट या ऐप पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है.
     o    नकली पेमेंट स्क्रीनशॉट: स्कैमर्स लेनदेन होने का झूठा दावा करते हैं.
3. फिशिंग (Phishing)- धोखेबाज नकली वेबसाइट के लिंक भेजते हैं, जहां यूजर अपनी बैंकिंग जानकारी डाल देता है.
4. फर्जी UPI हैंडल- धोखेबाज सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर नकली UPI ID बनाकर लोगों को पैसे भेजने का लालच देते हैं.

UPI फ्रॉड से बचने के तरीके

•    अनजान कॉल या मैसेज से बचें– बैंक कभी पिन या पासवर्ड नहीं मांगते.
•    पेमेंट रिक्वेस्ट पर ध्यान दें– पैसे प्राप्त करने के लिए पिन की जरूरत नहीं होती.
•    स्पैम वॉर्निंग को नजरअंदाज न करें– अनजान अनुरोधों को ब्लॉक और रिपोर्ट करें.
•    नकली ऐप से बचें– UPI ऐप केवल आधिकारिक स्टोर से डाउनलोड करें.
•    सुरक्षा फीचर्स ऑन करें– बायोमेट्रिक्स और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें.
•    ईमेल को सत्यापित करें– किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले ऑथेंटिसिटी जांचें.
•    बैंक स्टेटमेंट की नियमित समीक्षा करें– अनधिकृत लेनदेन पर नजर रखें.
•    सार्वजनिक Wi-Fi से बचें– सुरक्षित कनेक्शन का ही उपयोग करें.
•    बैंक मैसेज की जांच करें– OTP और लेनदेन अलर्ट को ध्यान से पढ़ें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

13 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago