✕

होम / बिजनेस / Chalet होटल्स का शानदार वित्तीय प्रदर्शन, हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट से मिला ₹15 अरब रेवेन्यू

Chalet होटल्स का शानदार वित्तीय प्रदर्शन, हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट से मिला ₹15 अरब रेवेन्यू

Chalet होटल्स ने FY2025 में मजबूती से प्रदर्शन किया है और हॉस्पिटैलिटी तथा रियल एस्टेट दोनों सेगमेंट में अपने नेतृत्व को और मजबूत किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चालेट होटल्स लिमिटेड (Chalet Hotels) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही और पूरे वर्ष के लिए शानदार वित्तीय नतीजे पेश किए हैं. कंपनी ने न सिर्फ राजस्व और लाभ में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की, बल्कि हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट में ₹15 अरब का रिकॉर्ड राजस्व हासिल कर एक नई उपलब्धि भी हासिल की है. गोवा और ऋषिकेश जैसे नए बाजारों में प्रवेश और परिचालन उत्कृष्टता के बल पर कंपनी ने न केवल अपने विस्तार की गति बनाए रखी है, बल्कि उद्योग में अपनी नेतृत्वकारी स्थिति को और सशक्त किया है. आइए कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

Q4FY25 में दर्ज हुआ इतनी आय

कंपनी की कुल आय ₹5.4 अरब रही, जो Q4FY24 की तुलना में 27% की वृद्धि है. कंसॉलिडेटेड EBITDA ₹2.6 अरब रहा, जिसमें 36% की वृद्धि और 47.8% मार्जिन रहा. वहीं, कंसॉलिडेटेड PAT (शुद्ध लाभ) ₹1.2 अरब रहा है.

हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट का प्रदर्शन

1. राजस्व ₹4.6 अरब रहा, जो Q4FY24 की तुलना में 20% अधिक है.
2. एवरेज रूम रेट (ARR) ₹14,345 रहा, जिसमें 21% की सालाना वृद्धि हुई.
3. सेम-स्टोर ARR ₹14,158 रहा, जिसमें 19% की वृद्धि हुई.
4. ऑक्युपेंसी रेट 76% रहा, जो Q4FY24 की तुलना में 30 बेसिस प्वाइंट्स अधिक है.
5. रेवेन्यू पर एवरेज रूम (RevPAR) ₹10,909 रहा, जो 21% की सालाना वृद्धि है.
6. EBITDA ₹2.2 अरब रहा, जिसमें 22% की वृद्धि और 47.8% मार्जिन रहा है.

कॉमर्शियल रियल एस्टेट (किराया/अन्य नियमित आय) प्रदर्शन

1. राजस्व ₹619 मिलियन रहा, जिसमें 75% की वृद्धि हुई.
2. EBITDA ₹498 मिलियन रहा, जो 83% की वृद्धि और 80.4% मार्जिन के साथ रहा है.

FY2025 (वित्त वर्ष) का समग्र प्रदर्शन

1. कंसॉलिडेटेड राजस्व ₹17.5 अरब रहा, जिसमें 22% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई.
2. ARR ₹12,094 रहा, जो 13% YoY वृद्धि है.
3. कंसॉलिडेटेड EBITDA ₹7.7 अरब रहा, जिसमें 28% की वृद्धि और 44% का मार्जिन रहा.
4. कंसॉलिडेटेड PAT ₹1.4 अरब रहा.

प्रबंधन की प्रतिक्रिया

चालेट होटल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं CEO डॉ. संजय सेठी ने कहा “इस वर्ष हम हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय से ₹15 अरब का राजस्व अर्जित कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर चुके हैं, जिसमें 45% का EBITDA मार्जिन रहा  जो उद्योग में सर्वश्रेष्ठ में से एक है. यह हमारी टीम की मजबूत निष्पादन क्षमताओं और परिचालन उत्कृष्टता का परिणाम है. गोवा और ऋषिकेश में हमारा प्रवेश हमारे पोर्टफोलियो को सशक्त बनाने और ग्राहक मिश्रण में विविधता लाने की हमारी रणनीति को दर्शाता है. आगामी वर्ष में, हमारा लक्ष्य राजस्व वृद्धि को आगे बढ़ाना और परिचालन दक्षता को और गहराई से लागू करना रहेगा, साथ ही हमारे विस्तार प्रोजेक्ट्स पर सटीकता से काम करना है. हम उत्तर गोवा में नए भूमि अधिग्रहण को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

12 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

10 hours ago