✕

होम / बिजनेस / केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर 20% शुल्क वापस लिया, 1 अप्रैल से लागू होगा आदेश

केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर 20% शुल्क वापस लिया, 1 अप्रैल से लागू होगा आदेश

सरकार ने प्याज निर्यात पर लगाए गए 20% शुल्क को हटाने की घोषणा की है. सरकार ने कहा कि यह कदम किसानों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर लगाए गए 20 फीसदी शुल्क को हटाने का अहम फैसला किया है. सितंबर 2024 में लगाया गया यह शुल्क अप्रैल 2025 से नहीं लेगा. उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुरोध पर राजस्व विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, सरकार ने शुल्क, न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) और यहां तक कि 8 दिसंबर 2023 से 3 मई 2024 तक लगभग पांच महीने के लिए निर्यात प्रतिबंध के माध्यम से निर्यात की जांच करने के उपाय किए थे. जिस 20% वाले निर्यात शुल्क को अब हटा दिया गया है वह 13 सितंबर 2024 से लागू हो गया था.

कीमतों में आई गिरावट 

निर्यात प्रतिबंध के बावजूद, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल प्याज निर्यात 17.17 एलएमटी और वित्त वर्ष 2024-25 (18 मार्च तक) 11.65 एलएमटी था. मासिक प्याज निर्यात मात्रा सितंबर 2024 में 0.72 एलएमटी से बढ़कर जनवरी 2025 में 1.85 एलएमटी हो गई है.

लासलगांव और पिंपलगांव जैसे बेंचमार्क बाजारों में प्याज की आवक इस महीने से बढ़ गई है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है. 21 मार्च, 2025 को लासलगांव और पिंपलगांव में मॉडल कीमतें क्रमशः 1330 रुपये प्रति क्विंटल और 1325 रुपये प्रति क्विंटल थीं. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुमान के अनुसार, इस वर्ष रबी का उत्पादन 227 लाख मीट्रिक टन (LMT) है, जो पिछले वर्ष के 192 LMT से 18% अधिक है.

सरकार ने क्या कहा?

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के सुझाव के बाद यह फैसला लिया गया. सरकारी घोषणा में यह बात बताई गई है. उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, सरकार किसानों को सही दाम दिलवाना चाहती है. साथ ही प्याज की कीमतें आम लोगों के लिए भी सही बनी रहें, यह भी सरकार का लक्ष्य है. मंत्रालय ने कहा कि अभी प्याज की कीमतें मंडियों और दुकानों में कम हो रही हैं. क्योंकि रबी की फसल आने वाली है.

पहले 40% थी एक्सपोर्ट ड्यूटी

पिछले साल प्याज पर सरकार ने 40 फीसदी निर्यात टैक्स यानी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी. इसका कारण देश में प्याज की कमी न होने देना था. बाद में जब देश में प्याज की बंपर फसल हुई तो सितंबर 2024 में इसे घटाकर 20 फीसदी कर दिया था, तब से प्याज पर 20 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगी हुई थी.

जानकारों के मुताबिक भारत से एक्सपोर्ट होने वाले प्‍याज का भाव 350 डॉलर प्रति टन हैं, जबकि पाकिस्तान 280 डॉलर पर प्याज एक्‍सपोर्ट कर रहा है. निर्यात टैक्स होने से प्याज महंगा है. ऐसे में दूसरे देश भारत से प्याज खरीदने में कतरा रहे हैं. इससे किसानों के साथ प्याज एक्सपोर्ट करने वाले कारोबारियों को भी बड़ा नुकसान हो रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

7 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

9 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

9 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

7 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

1 hour ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago