✕

होम / बिजनेस / विस्तार की दिशा में बढ़े सेंटर फॉर साइट के कदम, इस हॉस्पिटल से मिलाया हाथ

विस्तार की दिशा में बढ़े सेंटर फॉर साइट के कदम, इस हॉस्पिटल से मिलाया हाथ

'सेंटर फॉर साइट' और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लक्ष्मी आई हॉस्पिटल के बीच एक रणनीतिक साझेदारी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी 'सेंटर फॉर साइट' (Ccentre For Sight) ने महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित लक्ष्मी आई हॉस्पिटल के साथ एक रणनीतिक साझेदारी करके विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाया है. 'सेंटर फॉर साइट' अत्याधुनिक तकनीक और भरोसेमंद चिकित्सा विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है. यह साझेदारी सेंटर फॉर साइट की विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे महाराष्ट्र में उसकी उपस्थिति 9 केंद्रों तक बढ़ जाएगी.

15 राज्यों में है मौजूदगी
वर्तमान में सेंटर फॉर साइट 15 राज्यों के 40 शहरों में 82 केंद्र संचालित कर रहा है. इनके माध्यम से संस्था हर साल 10 लाख से अधिक मरीजों को सेवाएं प्रदान करती है. सेंटर फॉर साइट के पास 350 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर और लगभग 2700 प्रोफेश्नल स्टाफ का मजबूत नेटवर्क है. वहीं, लक्ष्मी आई हॉस्पिटल, जिसकी स्थापना 1989 में हुई थी, पनवेल, खारघर, डोंबिवली और कामोठे इन चार लोकेशन पर  25 लाख से अधिक मरीजों को सेवा प्रदान कर चुका है. 

नई पीढ़ी के हाथों में विरासत
40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले डॉ. सुहास हल्दीपुरकर के दूरदर्शी नेतृत्व में इस अस्पताल ने रोगी देखभाल में नए मापदंड स्थापित किए हैं. इस विरासत को अगली पीढ़ी के नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. तन्वी हल्दीपुरकर (कैटरैक्ट एवं रिफ्रेक्टिव सर्जन) और डॉ. देवेंद्र वेंकट्रमणि (विट्रियो-रेटिनल सर्जन) आगे बढ़ा रहे हैं. 

प्रतिबद्धता का प्रदर्शन
इस साझेदारी पर बात करते हुए लक्ष्मी आई हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुहास हल्दीपुरकर ने कहा कि हमें सेंटर फॉर साइट के साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है, जो हमारे जैसे ही चिकित्सा उत्कृष्टता के प्रति समर्पित है. मिलकर हम अपनी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और मरीजों को नेत्र देखभाल के सर्वोत्तम संभव मानकों के साथ सेवाएं प्रदान करेंगे. वहीं, सेंटर फॉर साइट के चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. महिपाल सिंह सचदेव ने कहा कि लक्ष्मी आई हॉस्पिटल और मुंबई के प्रतिष्ठित केंद्रों के साथ साझेदारी आंखों की देखभाल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

54 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

54 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।