✕

होम / बिजनेस / केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बढ़ सकती हैं PNG-CNG की कीमतें, जानिए क्यों?

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बढ़ सकती हैं PNG-CNG की कीमतें, जानिए क्यों?

सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर सीएनजी और पीएनजी की दरों पर पड़ सकता है, जिससे आम जनता को आर्थिक रूप से प्रभावित होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में वृद्धि की संभावना बन गई है.  सरकार के इस फैसले से देशभर में सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में महंगाई का सामना करना पड़ सकता है. सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का असर घरेलू उपभोक्ताओं और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ सकता है.

एपीएम गैस की कीमतों में इजाफा
पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के नोटिफिकेशन के अनुसार, एडमिनिस्टर्ड प्राइसिंग मैकेनिज्म (APM) गैस की कीमत को 6.50 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 6.75 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिया गया है. यह दो वर्षों में पहली बार हुआ है कि एपीएम गैस की कीमतें बढ़ाई गई हैं. APM गैस मुख्य रूप से सरकारी तेल कंपनियों ओएनजीसी (ONGC) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) द्वारा उन क्षेत्रों से उत्पादित की जाती है, जो सरकार द्वारा नॉमिनेट किए जाते हैं. इस गैस का उपयोग सीएनजी, उर्वरक उत्पादन और बिजली संयंत्रों के लिए किया जाता है.

कैसे तय होती हैं प्राकृतिक गैस की कीमतें?
केंद्र सरकार ने अप्रैल 2023 में एक नई गैस मूल्य निर्धारण नीति लागू की थी, जिसमें घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत को कच्चे तेल के औसत आयात मूल्य के 10% पर निर्धारित किया गया था. सरकार ने न्यूनतम 4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू और अधिकतम 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की सीमा तय की थी. इस नीति के तहत, गैस की कीमतों में सालाना 0.25 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की वृद्धि की जाएगी. सोमवार को घोषित की गई यह वृद्धि उसी नीति का हिस्सा है.

एक साल तक प्रभावी रहेंगी नई कीमतें
PPAC के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक APM गैस की नई कीमत 6.75 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रहेगी. अगले वर्ष अप्रैल 2026 में इसमें 0.25 डॉलर की और वृद्धि होगी. बता दें, अप्रैल 2023 से पहले APM गैस की कीमतें छमाही आधार पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों के अनुसार तय की जाती थीं. लेकिन नई नीति लागू होने के बाद, अब मासिक आधार पर मूल्य संशोधित किया जाता है, हालांकि यह तय सीमा के भीतर रहता है.

आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?
गैस की कीमतें बढ़ने से सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. इसका सीधा असर वाहन मालिकों, घरेलू उपभोक्ताओं और उर्वरक उद्योगों पर पड़ेगा. साथ ही, परिवहन लागत बढ़ने से अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. सरकार की इस नीति का उद्देश्य स्थानीय गैस उत्पादकों को प्रोत्साहित करना है, लेकिन इससे आम जनता पर वित्तीय दबाव भी बढ़ सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार सीएनजी और पीएनजी के दामों को नियंत्रित रखने के लिए कोई राहत उपाय लाती है या नहीं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

4 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

4 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

19 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

21 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.