होम / बिजनेस / साइबर अपराध के लिए केन्‍द्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब नहीं मिलेंगी बल्‍क सिम

साइबर अपराध के लिए केन्‍द्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब नहीं मिलेंगी बल्‍क सिम

दुनियाभर में होने वाले साइबर अपराधों में सबसे ज्‍यादा मोबाइल के जरिए किए जाते हैं, अब केन्‍द्र सरकार ने बल्‍क सिम जारी करने पर रोक लगा दी है. सरकार ने हजारों सिम डीलरों को भी ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साइबर से जुड़े अपराधों का दायरा इतना फैल चुका है कि इससे कोई एक राज्‍य नहीं बल्कि पूरा देश परेशान है. इसी साइबर अपराध के बढ़ते दायरे को खत्‍म करने के लिए केन्‍द्र सरकार ने जहां डेटा प्रोटेक्‍शन से जुड़े कानून में कई प्रावधान किए हैं, वहीं सरकार ने अब एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने इस दिशा में  बल्‍क सिम जारी करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है. सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 67 हजार सिम डीलरों को भी ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया है.

लाखों कनेक्‍शन किए गए ब्‍लॉक 
सरकार की ओर से की गई इस कार्रवाई में सरकार ने सिर्फ डीलरों पर ही कार्रवाई नहीं की है बल्कि 52 लाख फर्जी कनेक्‍शनों को पूरी तरह से डीएक्टिवेट कर दिया है. सरकार ने इसमें एक और कदम उठाते हुए कहा है कि अब जो भी व्‍यक्ति सिम डीलर बनेगा उसका पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा. उसके आपराधिक रिकॉर्ड से लेकर दूसरी जानकारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा तभी उसे डीलर माना जाएगा. 

क्‍या है सरकार की नई गाइडलाइन? 
सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार अब बल्‍क कनेक्‍शन केवल बिजनेस हाउसेस को दिए जाएंगे उसके लिए भी पहले वेरिफिकेशन किया जाएगा.हर सिम का केवाईसी अनिवार्य कर दिया है. सरकार का कहना है कि बल्‍क कनेक्‍शन में 80 प्रतिशत तो सही होते हैं जबकि 20 प्रतिशत ऐसे होते हैं जिन्‍हें फर्जी लोगों को दे दिया जाता है. 

देश में बड़ा है साइबर अपराध का जाल 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमारे देश में झारखंड का जामतारा ही ऐसी जगह नहीं है जो साइबर अपराध का गढ़ हो. बल्कि नौ राज्‍य ऐसे हैं जहां साइबर अपराध बड़ी संख्‍या में होता है. इनमें हरियाणा, दिल्‍ली, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, गुजरात उत्‍तर प्रदेश, झारखंड और आंध्र प्रदेश जैसे राज्‍य हैं. इन राज्‍यों में कई ऐसी जगहें जो आज साइबर अपराध का गढ़ बन गई हैं और वहां से बड़े पैमाने पर अपराध किया जाता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

1 minute ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

1 minute ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

54 minutes ago