✕

होम / बिजनेस / CCSL को मिला ₹19.45 करोड़ का 'कवच 4.0' ऑर्डर, रेलवे सुरक्षा में बड़े पैमाने पर लागू होगा स्वदेशी सिस्टम

CCSL को मिला ₹19.45 करोड़ का 'कवच 4.0' ऑर्डर, रेलवे सुरक्षा में बड़े पैमाने पर लागू होगा स्वदेशी सिस्टम

भारतीय रेल में अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक के लिए बड़ा कदम, Progota India के माध्यम से कार्यान्वयन होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एम्बेडेड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स और महत्वपूर्ण सुरक्षा समाधानों की अग्रणी निर्माता कंपनी Concord Control Systems Limited (CCSL) को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. कंपनी को अपनी सहयोगी संस्था Progota India Private Limited के माध्यम से 'कवच 4.0' के लिए ₹19.45 करोड़ का ऑर्डर प्राप्त हुआ है. यह ऑर्डर भारतीय रेलवे में आधुनिक और उन्नत रेलवे सुरक्षा तकनीक के बड़े स्तर पर क्रियान्वयन की शुरुआत को दर्शाता है. इस ऑर्डर के पूरा होते ही Concord उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल हो जाएगी जिनके पास पूरी तरह विकसित 'कवच' सुरक्षा प्रणाली है, जिसे भारतीय रेल को आपूर्ति किया जा सकेगा.

कवच प्रणाली को मिली मंजूरी की बड़ी सफलता

Concord की अगली पीढ़ी की कवच प्रणाली भारतीय रेलवे की कड़ी परीक्षण प्रक्रिया से गुजर चुकी है. इसमें उत्पाद की स्वीकृति (Product Approval) और SiL4 थर्ड-पार्टी सर्टिफिकेशन का शुरुआती चरण शामिल है. कंपनी अब तक लगभग 70% SiL4 प्रमाणन प्रक्रिया पूरी कर चुकी है और बाकी परीक्षण निकट भविष्य में नियोजित हैं.

रेलवे नेटवर्क पर बड़े स्तर पर विस्तार की तैयारी

Concord Control Systems Limited के संयुक्त प्रबंध निदेशक नितिन जैन ने कहा "यह फील्ड ऑर्डर सिर्फ हमारी इंजीनियरिंग क्षमताओं की पुष्टि नहीं है, बल्कि भारतीय रेलवे नेटवर्क पर कवच प्रणाली के बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए एक मजबूत आधार भी है. हमें विश्वास है कि हमारी पूर्णतः स्वदेशी विकसित प्रणाली रेलवे तकनीक में सुरक्षा, विश्वसनीयता और आत्मनिर्भरता के नए मानक स्थापित करेगी."

दक्षिण मध्य रेलवे में होगा कवच का इंस्टॉलेशन

Progota India को दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) में इंजन (Locomotives) और ट्रैकसाइड पर कवच उपकरण की डिजाइन, विकास, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, परीक्षण और कमीशनिंग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम योगदान

Concord द्वारा पूरी तरह इन-हाउस विकसित यह उत्पाद रेलवे सुरक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण फर्स्ट मूवर एडवांटेज देता है. आमतौर पर किसी भी नई कंपनी को इस स्तर तक पहुंचने में 3 से 5 साल का समय लगता है. इससे Concord की तकनीकी क्षमता, अनुपालन दक्षता और तेज़ी से बाज़ार में उतरने की ताकत स्पष्ट होती है. कंपनी भारतीय रेल के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भविष्य-उन्मुख समाधान विकसित करती रही है और अब वह रेलवे सुरक्षा इनोवेशन में लगातार नए बेंचमार्क स्थापित कर रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

22 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 day ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

11 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

3 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

5 hours ago