✕

होम / बिजनेस / भारत में फिर नज़र आएंगे Carrefour के स्टोर, दोबारा एंट्री की तैयारी में फ्रांसीसी दिग्गज 

भारत में फिर नज़र आएंगे Carrefour के स्टोर, दोबारा एंट्री की तैयारी में फ्रांसीसी दिग्गज 

फ्रांस की दिग्गज कंपनी कारफू ने भारत में एंट्री के लिए अपैरल ग्रुप के साथ साझेदारी की है. अगले साल तक कंपनी का पहला स्टोर खुल जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय बाजार में एक और विदेशी कंपनी की एंट्री होने वाली है. फ्रांस की दिग्गज रिटेल कंपनी कारफू (Carrefour) साझेदारी में यहां हाइपरमार्केट, सुपरमार्केट और फूड स्टोर खोलेगी. कारफू ने इसके लिए दुबई के अपैरल ग्रुप से हाथ मिलाया है. अपैरल ग्रुप पहले से ही भारत में मौजूद है और यहां रिटेल एवं लाइफस्टाइल चेन चलाता है. 

पहले नॉर्थ की बारी
कारफू की योजना पहले उत्तर भारत में अपने विशेष ब्रैंड उतारने की है. इसके बाद वह देश के दूसरे हिस्सों में विस्तार करेगी. एक रिपोर्ट क मुताबिक, फ्रांस की यह कंपनी भारत में अपना पहला स्टोर 2025 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पहला स्टोर खोलेगी. हालांकि, ये स्टोर कैसा होगा, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

पहले भी हुई थी एंट्री 
वैसे, कारफू के लिए भारत में कारोबार का यह पहला मौका नहीं है. कंपनी 2010 में भी भारत का रुख कर चुकी है. उस समय कंपनी यहां कैश एंड  कैरी स्टोर चला रही थी. ये वो दौर था जब भारत में मल्टी-ब्रैंड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI की अनुमति नहीं थी. 2014 में कंपनी ने भारत से अपना कारोबार समेट लिया था. अब एक बार फिर से वह भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है.  

2026 तक की योजना 
रिपोर्ट में कारफू के कार्यकारी निदेशक पैट्रिक लासफार्गिस के हवाले से बताया गया है कि अपैरल ग्रुप के साथ साझेदारी की मदद से हम भारत में अपना कारोबार शुरू करेंगे और दुनिया के इस सर्वाधिक तेजी से बढ़ते बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि  हम भारत के बाजारों में विविधता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूपों में कारोबार करेंगे. कंपनी की योजना 2026 तक दुनिया के 10 से अधिक देशों में अपना कारोबार ले जाने की है.

400 देशों में मौजूदगी 
भारत में ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने के लिए कारफू हाइपरमार्केट, सुपरमार्केट और फूड स्टोर शुरू करना चाहती है. स्टोर का आकार 3000 से लेकर 8000 वर्गफुट तक रहेगा. Carrefour एक ग्लोबल कंपनी है, जो 400 से ज्यादा देशों में 14,000 से अधिक स्टोर ऑपरेट करती है. कंपनी की स्थापना फ्रांस में Marcel Fournier ने की थी. कंपनी का मुख्य बिज़नेस फूड रिटेल है, लेकिन वो नॉन-फूड मार्केट में भी मौजूद है. Carrefour के नाम यूरोप में पहला hypermarket खोलने का भी रिकॉर्ड है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago