✕

होम / बिजनेस / Capgemini का बड़ा दांव: भारत में 58,000 नई भर्तियां, 3.3 अरब डॉलर में WNS का अधिग्रहण पूरा

Capgemini का बड़ा दांव: भारत में 58,000 नई भर्तियां, 3.3 अरब डॉलर में WNS का अधिग्रहण पूरा

Capgemini का WNS अधिग्रहण न केवल भारतीय बाजार में उसकी स्थिति को सुदृढ़ करेगा, बल्कि भारत को कंपनी के वैश्विक संचालन का एक अहम केंद्र भी बनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

पेरिस की आईटी दिग्गज कंपनी कैपजेमिनाई (Capgemini) ने भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) क्षेत्र की प्रमुख फर्म WNS का 3.3 अरब डॉलर में अधिग्रहण पूरा किया है और इस साल देश में 58,000 लोगों की नियुक्ति करने की घोषणा की है.

WNS अधिग्रहण से मिलेगा संचालन कौशल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैपजेमिनाई के सीईओ एमान इज्जत ने कहा है कि WNS के अधिग्रहण से कंपनी को अपने संचालन कौशल को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि “हम क्लाउड और एआई जैसे परिवर्तनकारी प्रोजेक्ट्स में अग्रणी हैं, लेकिन अब WNS के साथ हम संचालन की गहराई को भी जोड़ पाएंगे. इससे हम अपने ग्राहकों के लिए बड़े और जटिल ट्रांसफॉर्मेशन को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकेंगे.”

तेजी से बढ़ रहा है BPM व्यवसाय

इज्जत के अनुसार, BPM सेक्टर भले ही पारंपरिक रूप से कम मार्जिन वाला माना गया हो, लेकिन यह अब सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है. उन्होंने कहा कि “जो उद्योग कभी धीमी गति से बढ़ने वाला समझा जाता था, वह अब सबसे तेज रफ्तार से विस्तार कर रहा है.”

मौजूदा ग्राहकों को नई सेवाएं

कैपजेमिनाई अब अपने मौजूदा ग्राहकों को भी WNS की विशेषज्ञता के साथ नई सेवाएं प्रदान करने की योजना बना रही है. कंपनी के एफएस (FS) सेगमेंट में कई ऐसे ग्राहक हैं जहां पहले BPM की मौजूदगी नहीं थी. आने वाले समय में कंपनी इंटेलिजेंट ऑपरेशन से जुड़े 5 से 10 करोड़ डॉलर के सौदों पर ध्यान केंद्रित करेगी.

क्लाउड4C अधिग्रहण से मजबूत होगी क्लाउड क्षमता

कंपनी ने हाल ही में क्लाउड4C का भी अधिग्रहण किया है. यह अधिग्रहण Capgemini को निजी और सॉवरिन क्लाउड मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगा. कंपनी अब सॉवरिन क्लाउड समाधान प्रदान करने पर विचार कर रही है, जो उसके क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार के लिए पूरक साबित होगा.

भारत में लगातार बढ़ती नियुक्तियां

कैपजेमिनाई इस साल भारत में लगभग 58,000 नई भर्तियां करने जा रही है. सीईओ के अनुसार, कंपनी में कर्मचारियों द्वारा नौकरी छोड़ने की दर (attrition rate) में कमी आ रही है, जो संगठन की स्थिरता का संकेत है.

सांस्कृतिक सामंजस्य पर जोर

कंपनी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिग्रहण में वह केवल व्यापारिक मूल्य पर नहीं बल्कि सांस्कृतिक सामंजस्य (Cultural Alignment) पर भी समान रूप से ध्यान देती है. विलय के बाद एकीकरण (Integration) सुचारू रूप से चल रहा है और सभी अधिग्रहण भारतीय बाजार में कंपनी की रणनीतिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

59 minutes ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

4 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

6 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें