होम / बिजनेस / Pepsi और Coke की टेंशन बढ़ाने के लिए Campa Cola वाले Ambani ने चला बड़ा दांव 

Pepsi और Coke की टेंशन बढ़ाने के लिए Campa Cola वाले Ambani ने चला बड़ा दांव 

मुकेश अंबानी ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की कंपनी के साथ एक डील साइन की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) कैंपा कोला (Campa Cola) खरीदकर कोल्ड ड्रिंक्स के बाजार में पहले ही हलचल पैदा कर चुके हैं और अब उनकी योजना भूचाल लाने की है. अंबानी ने इस सेक्टर की दिग्गज कंपनियों पेप्सी और कोक की टेंशन बढ़ाने के लिए एक बड़ा दांव चला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने श्रीलंका की सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल कंपनी के साथ साझेदारी की है. इस पार्टनरशिप से रिलायंस को कैंपा कोला के एक्सपेंशन में मदद मिलेगी, जिससे बाकी कंपनियों को बाजार प्रभावित होगा.

मुरलीधरन की कंपनी है सीलोन
सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल कंपनी क्रिकेट की पिच पर खिलाड़ियों को अपनी फिरकी पर नचाने के लिए मशहूर रहे पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) की है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिलायंस ने सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल से कैंपा कोला के लिए कैन की को-पैकिंग के लिए डील की है. इसके साथ ही, दोनों कंपनियों के बीच मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने को लेकर भी सहमति बनी है. वहीं, सीलोन के कुछ ब्रैंड के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) को मिलने की संभावना भी है.  

इस तरह मिलेगा फायदा
रिलायंस Campa Cola को पहले की तरह फेमस ब्रैंड बनाना चाहती है, जिसका हर कोई दीवाना था. इसके लिए उसे अपने नेटवर्क को मजबूत करना होगा और सप्लाई में तेजी लानी होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सीलोन बेवरेज इंटरनेशनल के साथ डील की है. सीलोन दुनिया भर में बेवरेज कंपनियों को कैंस की सप्लाई करती है. कंपनी का प्रति घंटा उत्पादन 48000 से अधिक कैन का है. लिहाजा, इस पार्टनरशिप से रिलायंस अपना डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ा पाएगी और कैंपा कोला को तेजी से छोटे और मिड साइज डिस्ट्रिब्यूटर्स के पास पहुंचाने में सक्षम होगी. 

22 करोड़ में खरीदी थी Campa Cola
मुकेश अंबानी ने 2022 में प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से कैंपा कोला को 22 करोड़ में खरीदा था. अंबानी पहले ही कैंपा कोला के दाम कम करके सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में प्राइज वॉर शुरू कर चुके हैं. अब उनका इरादा ज्यादा से ज्यादा मार्केट कैप्चर करने की है. ऐसे में पेप्सी और कोक जैसी कंपनियों की टेंशन बढ़ना लाजमी है. बता दें कि सॉफ्ट ड्रिंक का बाजार लगातार बढ़ा होता जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

1 hour ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

17 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

1 hour ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नए सचिव बने डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला

डॉ. तुम्माला फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में यूनेस्को के अंतर्गत भारतीय महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (IOTWMS) सचिवालय के प्रमुख हैं.

2 hours ago

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

18 hours ago