होम / बिजनेस / क्या रिटेल इकॉनमी की नींव कमजोर कर रहे हैं क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स?

क्या रिटेल इकॉनमी की नींव कमजोर कर रहे हैं क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स?

पिछले कुछ समय में कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स तेजी से फले-फूले हैं. ब्लिंकिट आदि की शुरुआत से किराना दुकानों का कारोबार प्रभावित हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट, जेप्टो, स्विगी जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को CAIT ने रिटेल इकॉनमी के लिए खतरनाक बताया है. व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT का कहना है कि ये प्लेटफ़ॉर्म भारत की खुदरा अर्थव्यवस्था की नींव को कमजोर कर रहे हैं. साथ ही एफडीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं. ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के चलते 3 करोड़ किराना स्टोर्स का भविष्य में अंधकारमय हो गया है.  

FDI के दुरुपयोग का आरोप
CAIT इस संबंध में एक श्वेत पत्र जारी करते हुए ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट, जेप्टो, स्विगी जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि ऐसे प्लेटफ़ॉर्म आपूर्तिकर्ताओं पर नियंत्रण, इन्वेंटरी पर प्रभुत्व और अनुचित मूल्य निर्धारण के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का दुरुपयोग कर रहे हैं. यह रणनीति एक असमान बाजार बनाती है, जहां 3 करोड़ किराना दुकानों का टिक पाना लगभग असंभव हो गया है. ये कंपनियां छोटे खुदरा विक्रेताओं को बाजार से बाहर धकेलने का काम कर रहे हैं.

सरकार से हस्तक्षेप का अनुरोध 
श्वेत पत्र में यह दावा किया गया है कि क्विक कॉमर्स कंपनियां एफडीआई नीति और भारत के प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन कर रही हैं. उनकी कार्यप्रणाली न केवल छोटे व्यवसायों को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि संपूर्ण खुदरा ईकोसिस्टम के लिए भी नुकसानदायक है. CAIT कैट ने नियामक संस्थाओं से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है, ताकि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को निष्पक्ष प्रथाओं का पालन करने के लिए मजबूर किया जा सके और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके.

इस तरह से बना रहे रणनीति
कैट का आरोप है कि इन कंपनियों में 54,000 करोड़ से अधिक का FDI है, जिसका इस्तेमाल न तो बुनियादी ढांचा निर्माण में किया गया और न ही दीर्घकालिक परिसंपत्तियों में. इसके बजाए कंपनियां निवेश का उपयोग संचालन में होने वाले घाटों को कवर करने, आपूर्ति श्रृंखला पर नियंत्रण रखने और कुछ चुनिंदा विक्रेताओं के माध्यम से अनुचित छूट की पेशकश पर कर रही हैं. इस रणनीति ने इन प्लेटफॉर्म्स को वह बाजार हिस्सा हासिल करने में मदद की है, जो पहले किराना दुकानों के पास था. इससे छोटे खुदरा विक्रेताओं के लिए अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

13 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

14 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

15 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

15 hours ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

13 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

15 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

14 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

15 hours ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

17 hours ago