✕

होम / बिजनेस / दाल उत्पादन बढ़ाने के लिए 11,440 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को कैबिनेट की मंजूरी

दाल उत्पादन बढ़ाने के लिए 11,440 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को कैबिनेट की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल के ये फैसले भारत की खाद्य सुरक्षा, किसानों की आय और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश के विकास और किसानों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. इस बैठक में सबसे खास निर्णय दालों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए 11,440 करोड़ रुपये के व्यापक मिशन की शुरुआत करने का रहा. साथ ही, शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी गई है. ये कदम न केवल कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाएंगे, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को बेहतर शिक्षा के अवसर भी प्रदान करेंगे.

दालों में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

कैबिनेट द्वारा मंजूर ‘दालों में आत्मनिर्भरता मिशन’ वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक चलेगा. इसका उद्देश्य दालों का उत्पादन बढ़ाकर भारत की आयात पर निर्भरता कम करना और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना है. इस मिशन में रिसर्च, बीज उत्पादन, खेती का रकबा बढ़ाने, कीमतों में स्थिरता और खरीद प्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर होगा. किसानों को 88 लाख बीज किट मुफ्त में दिए जाएंगे और टिकाऊ खेती के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

खेती का दायरा और उत्पादन लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य है कि दालों की खेती का रकबा 310 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया जाए. वर्तमान स्तर से 35 लाख हेक्टेयर ज्यादा भूमि दाल की खेती के लिए तैयार की जाएगी.

 - उत्पादन बढ़कर 350 लाख टन तक पहुंचाने की योजना है.
-  प्रति हेक्टेयर उपज 1,130 किलोग्राम तक बढ़ाई जाएगी.
- साल 2030-31 तक 126 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे.

इससे न केवल भारत दालों में आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी और खेती के टिकाऊ मॉडल को बढ़ावा मिलेगा.

किसानों को मिलेगा सहारा: MSP में बढ़ोतरी

मंत्रिमंडल ने रबी की फसलों के लिए 842 अरब रुपये की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मंजूरी दी. यह कदम किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा.

नए केंद्रीय विद्यालय के लिए 5,862.55 करोड़ रुपये का खर्च

शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा फैसला लेते हुए कैबिनेट ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (KVs) खोलने को मंजूरी दी. इसके लिए 5,862.55 करोड़ रुपये का खर्च नौ साल में किया जाएगा.
 इसमें 2,585.52 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय और 3,277.03 करोड़ रुपये परिचालन व्यय पर खर्च होंगे. पहली बार इन विद्यालयों में बालवाटिका (प्री-प्राइमरी स्तर) भी शामिल होगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

15 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

19 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

19 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

21 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

5 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

2 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

4 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

4 hours ago