होम / बिजनेस / आर्थिक चुनौतियों से लड़ रही Byju's का बढ़ गया घाटा, अब सामने आया ये आंकड़ा

आर्थिक चुनौतियों से लड़ रही Byju's का बढ़ गया घाटा, अब सामने आया ये आंकड़ा

कोरोना काल में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही ऐड-टेक कंपनी बायजू मुश्किल दौर से गुजर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऐड-टेक कंपनी बायजू (Byju's) पिछले काफी समय से मुश्किलों के भंवर में फंसी हुई है और लगातार उससे बाहर निकलने के प्रयास कर रही है. कंपनी की आर्थिक स्थिति भी खास अच्छी नहीं है. इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बायजू को वित्त वर्ष 2022 में 8,245 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. वित्त वर्ष 2021 में कंपनी को 4,564 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. उस हिसाब से देखें, तो कंपनी का घाटा करीब दोगुना हो गया है.

रिवेन्यु में हुआ इजाफा 
वित्त वर्ष 2022 में Byju's का कुल रिवेन्यु 5,298 करोड़ रुपए रहा, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 2,428 करोड़ रुपए था. बताया जा रहा है कि बायजू को हुए घाटे का लगभग आधा हिस्सा व्हाइटहैट जूनियर और ओस्मो जैसी कंपनियों के कारण है. बायजू ने इन दोनों कंपनियों का अधिग्रहण किया था. हालांकि, कंपनी के घाटे में हुई बढ़ोत्तरी के बावजूद बायजू के CFO नितिन गोलानी संतुष्ट नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि हम कुल आय के बढ़ने से खुश हैं. हम व्हाइटहैट जूनियर और ओस्मो के खराब प्रदर्शन से भी परिचित हैं. हमने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए कई उपाय किए हैं.

वैल्यूएशन में आई इतनी कमी
एक रिपोर्ट बताती है कि बायूज नई फंडिंग के लिए अपने वैल्यूएशन को 2 बिलियन डॉलर करने को भी तैयार है. जबकि 2022 में इसका वैल्यूएशन 22 बिलियन डॉलर था. इस हिसाब से देखें, तो कंपनी का वैल्यूएशन 90% से ज्यादा गिर चुका है. कंपनी के लिए पिछला कुछ समय काफी मुश्किलों भरा रहा है. उदाहरण के तौर पर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बायजू के खिलाफ कॉरपोरेट दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के लिए NCLT की बेंगलुरु पीठ से संपर्क किया था. बायजू पर 158 करोड़ रुपए के पेमेंट में चूक का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9000 करोड़ से अधिक के FEMA उल्लंघन मामले में उसे नोटिस भेजा था. इसी तरह, किराया न भर पाने पर प्रॉपर्टी के मालिक ने कंपनी के गुरुग्राम ऑफिस पर ताला लगा दिया था.

इस तरह चुकाई थी सैलरी
पिछले साल खबर आई थी कि कंपनी के मालिक बायजू रवींद्रन (Byju Ravindran) ने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए अपना घर और परिवार के सदस्यों के घर को भी गिरवी रख दिया है. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बायजू रवींद्रन ने बेंगलुरु के दो घरों को गिरवी रखकर करीब 100 करोड़ रुपए जुटाए और करीब 15,000 कर्मचारियों को सैलरी दी. बायजू को अपनी प्रॉपर्टी गिरवी रखने के बदले में 100 करोड़ रुपए का लोन मिला था, जिससे उन्होंने अपने कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान किया. गौरतलब है कि कोरोना काल में बायजू ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए थे, लेकिन स्कूल खुलने के बाद उसका बिजनेस एकदम से डाउन हो गया. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

14 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago