✕

होम / बिजनेस / 2028 तक $20 अरब के मार्केट के साथ भारत बनेगा सैटेलाइट कम्युनिकेशन का वैश्विक केंद्र: सिंधिया

2028 तक $20 अरब के मार्केट के साथ भारत बनेगा सैटेलाइट कम्युनिकेशन का वैश्विक केंद्र: सिंधिया

भारत उपग्रह संचार क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत का सैटकॉम बाजार 2028 तक 10 गुना बढ़ने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत उपग्रह दूरसंचार (सैटेलाइट कम्युनिकेशन) के क्षेत्र में दुनिया का प्रमुख खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के मुख्यालय में आयोजित एक सेमिनार के दौरान यह  जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत का सैटकॉम बाजार 2.3 अरब डॉलर का है, लेकिन 2028 तक इसके 10 गुना बढ़कर 20 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

उपग्रह संचार, पारंपरिक सेवाओं का पूरक
सिंधिया ने यह भी कहा कि उपग्रह संचार प्रौद्योगिकी पारंपरिक टेलीकॉम सेवाओं की पूरक है, जो देश के दूरदराज क्षेत्रों तक संचार सुविधाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

बांग्लादेश में स्टारलिंक की एंट्री और भारत की तैयारी
मंत्री का यह बयान उस दिन आया है जब एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने बांग्लादेश में दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है. वहीं, भारत में भी स्टारलिंक ने सैटलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं शुरू करने के लिए आवेदन किया है, जिसे दूरसंचार विभाग से मंजूरी मिल गई है. हालांकि, कंपनी को सेवाएं शुरू करने के लिए ‘इन-स्पेस’ से अंतिम स्वीकृति लेनी होगी.

वनवेब और जियो पहले से मौजूद
स्टारलिंक की प्रतिस्पर्धी कंपनियां पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद हैं. एयरटेल के निवेश वाली यूटेलसैट वनवेब को अगस्त 2021 में जीएमपीसीएस लाइसेंस मिल चुका है, जबकि रिलायंस जियो की जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशन लिमिटेड को यह लाइसेंस मार्च 2022 में मिला था.

स्पेस स्पेक्ट्रम पर ट्राई की सिफारिशें और आगे की दिशा
सिंधिया ने यह भी बताया कि दूरसंचार विभाग स्पेस स्पेक्ट्रम के आवंटन से जुड़ी ट्राई की हालिया सिफारिशों का अध्ययन कर रहा है. इन सिफारिशों में ऑपरेटरों को भारत में सेवाएं देने के लिए अपने सालाना समायोजित सकल राजस्व (AGR) का 4% स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (SUC) देने की बात कही गई है. यह स्पेक्ट्रम 5 साल के लिए आवंटित होगा, जिसे 2 साल तक बढ़ाया जा सकेगा.

भारत निवेश के लिहाज से दुनिया में चौथे स्थान पर
केपीएमजी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्षेत्र में निवेश के मामले में वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर है. इस रैंकिंग से स्पष्ट है कि भारत इस क्षेत्र में तेजी से उभरती हुई महाशक्ति बन रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

8 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago