होम / बिजनेस / BW Disrupt 30 Under 30: Hirect के ग्लोबल को-फाउंडर ने बताया बिज़नेस में टाइमिंग का महत्व

BW Disrupt 30 under 30: Hirect के ग्लोबल को-फाउंडर ने बताया बिज़नेस में टाइमिंग का महत्व

Hirect के ग्लोबल को-फाउंडर और सीईओ राज दास ने कहा कि हमने अपनी कंपनी ऐसे समय शुरू की, जब उसके ग्रोथ की संभावना काफी ज्यादा थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी भी काम की सफलता उसकी टाइमिंग पर निर्भर करती है. कहने का मतलब है कि यदि सही काम, सही समय पर किया जाता है, तो उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. ‘BW Disrupt 30 under 30’ में Hirect के ग्लोबल को-फाउंडर और सीईओ राज दास ने बताया कि कैसे सही समय पर लिए सही निर्णय ने उन्हें दुनिया की नज़रों में ला दिया. 

दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद
BW बिज़नेस वर्ल्ड के कार्यक्रम में ‘BW Disrupt 30 under 30’ में रियल स्टेट इन्वेस्टमेंट प्लेटफ़ॉर्म Hbits के फाउंडर शिव पारेख, Tressmart की फाउंडर सरगम धवन और Hirect के ग्लोबल को-फाउंडर और सीईओ राज दास सहित कई स्टार्टअप्स के फाउंडर और बिज़नेस सेक्टर की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं. इस दौरान, किसी वेंचुर या स्टार्टअप को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स, समस्याएं और उनके समाधान पर चर्चा हुई. इसके साथ ही एंटरप्रेन्योर्स ने बताया कि उनके लिए सफलता का मतलब क्या है?     

क्या है सफलता का मतलब?
Hbits के फाउंडर शिव पारेख ने कहा कि उनके लिए सफलता का मतलब है ज्यादा से ज्यादा स्टेकहोल्डर्स को प्रभावित करना. उन्होंने आगे कहा, 'इसमें हमारे ग्राहक, निवेशक, टीम और डेवलपर शामिल हैं, जो किसी न किसी तरह से हमारी यात्रा का हिस्सा रहे हैं. वहीं, सरगम धवन के कहा कि उनके लिए सफलता का मतलब है अच्छी टीम बनाना और उसे खुश रखना, क्योंकि बिना अच्छी टीम के कोई सफलता नहीं मिल सकती. सरगम ने कहा, 'अच्छी टीम को अपने साथ लंबे समय तक जोड़े रखना, एक ऐसी टीम जो आपके विज़न को समझे सफलता के लिए बेहद ज़रूरी है'. इसी तरह, राज दास के अनुसार, उनके लिए सफलता का मतलब है, समस्या का पता लगाना और उसे इस तरह हल करना कि उसके आर्थिक और सामाजिक प्रभाव हों'.

लॉकडाउन में नज़र आया अवसर
इस सवाल के जवाब में कि किसी भी वेंचर, स्टार्टअप को कई कारक प्रभावित करते हैं, जो फाउंडर के नियंत्रण से बाहर होते हैं. कौन सा फैक्टर आपके फेवर में गया? Hirect के ग्लोबल को-फाउंडर और सीईओ राज दास ने कहा, 'टाइमिंग, हमने अपनी कंपनी ऐसे समय शुरू की, जब उसके ग्रोथ की संभावना काफी ज्यादा थी. आज Hirect, Recruiters और Job Seekers के लिए बेस्ट कंपनी बन गई है. हमने ऐसे समय पर इस मार्केट में कदम रखा जब लॉकडाउन की वजह से हायरिंग डायनामिक पूरी तरह बदल गए थे. हजारों लोगों की नौकरी चली गई थी, उन्हें नौकरी की तलाश थी. और कंपनियों ने भी रिमोटली हायर करना शुरू कर दिया था.उन्हें हायरिंग- बोर्डिंग सब रिमोटली ही करना पड़ रहा था. यह हमारे लिए एकदम सही मौका था, नया प्रोडक्ट लॉन्च करने का. हमने सही समय पर सही कदम उठाया और परिणाम सबके सामने हैं’.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

18 hours ago