होम / बिजनेस / SupplyNote: IIT के 4 दोस्तों ने कैसे खड़ी की कंपनी, जानिए Co-founder कुशांग ने क्या बताया

SupplyNote: IIT के 4 दोस्तों ने कैसे खड़ी की कंपनी, जानिए Co-founder कुशांग ने क्या बताया

कुशांग ने बताया कि वे बहुत लकी हैं कि उन्हें IIT कानपुर में तीन ऐसे दोस्त मिले, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कंपनी बनाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: SupplyNote एक सक्सेसफुल स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना 2019 में हुई. इस कंपनी को IIT कानपुर के चार दोस्तों ने मिलकर खड़ा किया, जिनमें एक हैं- कुशांग. कुशांग को-फाउंडर होने के साथ-साथ कंपनी में CEO भी हैं. India's Top 30 Disruptors Under the age of 30 इवेंट में उन्होंने अपनी मोटिवेशनल स्टोरी बताई. दिल्ली में चल रहे इस कार्यक्रम में BW Business World के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉक्टर अनुराग बत्रा सहित तमाम हस्तियां मौजूद हैं.

दोस्तों के साथ बॉन्डिंग
कुशांग ने बताया कि वे बहुत लकी हैं कि उन्हें IIT कानपुर में तीन ऐसे दोस्त मिले, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कंपनी बनाई. अभिषेक वर्मा, नितिन प्रकाश उनके बैचमेट थे, जबकि हर्षित मित्तल एक बैच जूनियर थे. उन्होंने बताया कि उन चारों में शुरुआत से ही काफी अच्छी बॉन्डिंग रही.

आइडिया कहां से आया
कुशांग को कंपनी खोलने के बारे में आइडिया कहां से आया, इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "मैं सबसे पहला क्रेडिट तो IIT कानपुर को दूंगा, जिसने मुझे इस लायक बनाया कि मैं एक कंपनी खोल सकूं. उसके बाद कैंपस में कई सक्सेसफुल बिजनेसमैन आते थे. हम उनसे मुलाकात करते थे. उनकी इंस्पायरिंग स्टोरीज ने हमें भी इंस्पायर किया."

कहां से होते हैं इंस्पायर
कुशांग ने बताया, "मैं अपने चारों तरफ से इंस्पायर होता हूं. कोई किसी को भी इंस्पायर कर सकता है. हम यहां बैठे हुए हैं और यहां बैठकर भी एक-दूसरे को इंस्पायर कर सकते हैं. हम यहां एक-दूसरे की जर्नी सुनकर उससे इंस्पायर हो सकते हैं."

कंपनी से जुड़े हैं बड़े-बड़े क्लाइंट्स
कुशांग ने कंपनी की ग्रोथ के बारे में बताया कि अभी हम 83 शहरों में अपनी सर्विस दे रहे हैं और बहुत जल्द हम इसे देश के बाहर भी ले जाने वाले हैं. Biryani By Kilo, Wat-a-Burger, Burgerama, Kebabs & Curries, Theos उनके टॉप क्लाइंट्स हैं.

सबसे बड़ा चैलेंज क्या था
कंपनी खोलने के दौरान उन्हें सबसे बड़ा चैलेंज क्या लगा, इस पर प्रकाश डालते हुए कुशांग ने कहा, "किसी भी उद्यमी के लिए सही लोगों को काम पर रखना उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है." रतन टाटा को कोट्स करते हुए उन्होंने कहा, "रतन टाटा ने कहा था कि यदि आपको ग्रो करना है तो लोगों में इन्वेस्ट करो. मुझे ये बात बहुत इंस्पायरिंग लगती है. हमने कंपनी की ग्रोथ के लिए सही लोगों को चुनना शुरू कर दिया. हम यंग कल्चर डेवलप करना चाहते हैं." 

हम आपको बता दें कि SupplyNote रेस्टोरेंट आउटलेट्स, सर्विस प्रोवाइडर्स और सप्लायर्स को जोड़ने वाला क्लाउड-आधारित SAAS प्लेटफॉर्म प्रोवाइड करता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

18 hours ago