होम / बिजनेस / BW Disrupt: Meta के MD, India ने स्टार्टअप को दिए टिप्स, बताया 27 महीने में क्या बदला

BW Disrupt: Meta के MD, India ने स्टार्टअप को दिए टिप्स, बताया 27 महीने में क्या बदला

डॉक्टर अनुराग बत्रा के इस सवाल पर कि पिछले 27 महीने में भारत में क्या-क्या बदलाव हुआ का जवाब देते हुए अजीत मोहन ने तीन बदलाव बताए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: India's Top 30 Disruptors Under the age of 30 इवेंट के आखिरी सेशन में Meta, India के Managing Director & Vice President अजीत मोहन ने BW Business World के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉक्टर अनुराग बत्रा के साथ कन्वर्सेशन के दौरान कई बड़ी बातें बताईं.

27 महीने में क्या कुछ बदला
अजीत मोहन ही वे शख्स हैं, जो अपनी जबर्दस्त स्ट्रैटजी के तहत मेटा के बिजनेस को भारत में काफी आगे तक ले गए. डॉक्टर अनुराग बत्रा के इस सवाल पर कि पिछले 27 महीने में भारत में क्या-क्या बदलाव हुआ का जवाब देते हुए अजीत मोहन ने तीन बदलाव बताए. उन्होंने कहा, "सबसे पहला बदलाव तो ये आया कि अब लोग ज्यादा ऑनलाइन रहने लगे हैं. लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत में करीब 800 MN लोग डेली ऑनलाइन रहते हैं."

दूसरा बदलाव
दूसरे बदलाव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "लोगों के व्यवहार में एक आदर्श बदलाव हो चुका है. हम अब ज्यादा डिजिटल हो चुके हैं. ऑफलाइन से ऑनलाइन में शिफ्ट हो चुके हैं. 27 महीने पहले हम ऑनलाइन इतना ज्यादा डिपेंड नहीं थे. ये इंटरनेट मार्केट के लिए अच्छा है."

तीसरा बदलाव
तीसरे बदलाव के बारे में बताते हुए अजीत मोहन के कहा, "उद्यमियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. लगभग सभी सेक्टर्स में स्टार्टअप्स की शुरुआत हुई है, जिसमें आज कई सफल हैं."

स्टार्टअप को टिप्स
BW Disrupt के इस इवेंट में कई स्टार्टअप्स के फाउंडर भी मौजूद थे. उन सभी को टिप्स देते हुए Meta के Managing Director & Vice President, India अजीत मोहन ने कहा, "आप कोई भी प्रोडक्ट लॉन्च करें तो सबसे पहले उसके बारे में लोकल स्तर पर सोचें. फिर उसके बाद धीरे-धीरे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विस्तार के बारे में सोचें. इससे मार्केट में पैठ बनाने में मदद मिलेगी."

Meta करती है मदद
उन्होंने कहा. "अभी कई स्टार्टअप हैं जो आने के साथ ही दुनिया में छा जाना चाहते हैं. यह सोच तो बहुत अच्छी है और हमारी कंपनी Meta इसमें उनकी मदद भी कर रही है. इससे कंपनी का विजन बड़ा दिखता है, लेकिन प्रोडक्ट के बारे में सबसे पहले लोकल लेवल पर सोचना चाहिए."

उन्होंने सभी नए उद्यमियों से कहा कि आप अपने काम, प्रोडक्ट और इनोवेशन पर पूरा ध्यान दीजिए. उसपर एनर्जी लगाइए. उसका रिजल्ट आपको जरूर मिलेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

18 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.