✕

होम / बिजनेस / बुलेट बनाने वाली कंपनी ने जारी किए Q4 नतीजे, 27% तक उछला मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

बुलेट बनाने वाली कंपनी ने जारी किए Q4 नतीजे, 27% तक उछला मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

बीएसई 100 में लिस्टेड ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी आयशर मोटर्स का चौथी तिमाही का रिजल्ट शानदार रहा. कंपनी के मुनाफे में 27 परसेंट तक का उछाल आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुलेट मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने बुधवार को अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए. कंपनी को Q4FY25 में अच्छा मुनाफा हुआ है. इस दौरान कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 27% बढ़ा है. इस तिमाही में कंपनी ने 1,362 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 1,070 करोड़ रुपये था. शेयर बाजार के जानकारों ने 1,265 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था. कंपनी का मुनाफा अनुमान से भी ज्यादा रहा.

कंपनी के शेयरहोल्डर्स की होगी तगड़ी कमाई

कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू भी पिछले साल की चौथी तिमाही से 23 परसेंट बढ़कर 5,150 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जबकि मनीकंट्रोल के कराए गए ब्रोकरेज सर्वे में 5,072 करोड़ रुपये रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था.

चौथी तिमाही के नतीजों के साथ ही कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 70 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है, जो 31 मार्च, 2025 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए है. चौथी तिमाही में EBITDA भी 11.4 परसेंट की छलांग लगाते हुए 1,258 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. गौरतलब है कि चौथी तिमाही में रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे ज्यादा 2,80,801 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई, जो पिछले साल से 23 परसेंट ज्यादा है. 

एक साल में इतना पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू

वहीं, अगर पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025 की बात करें, तो इस साल आयशर मोटर्स का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 14 परसेंट की बढ़त के साथ 18,870 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 8.9 परसेंट की बढ़त हासिल करते हुए EBITDA भी 4,712 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है. कंपनी ने कहा कि रॉयल एनफील्ड ने FY 2025 में पहली बार 10 लाख एनुअल सेल के आंकड़े को पार किया. कंपनी ने कहा, घरेलू बिक्री 8.1 परसेंट बढ़कर 902,757 यूनिट हो गई, जबकि इंटरनेशनल सेल्स में 29.7 परसेंट की वृद्धि हुई, जिसमें से 100,136 मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट किए गए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

11 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

9 hours ago