होम / बिजनेस / सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी खुला बजट का पिटारा, बाजार खुलते ही शेयर में आई उछाल

सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी खुला बजट का पिटारा, बाजार खुलते ही शेयर में आई उछाल

बजट 2024 में सार्वजनिक दूरसंचार कंपनियों के लिए मोटी रकम का प्रस्ताव रखा गया है. इस बजट का इस्तेमाल BSNL और MTNL के नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सरकारी दूरसंचार कंपनियों का अच्छा समय आने वाला है. दरअसल, वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में सरकारी दूरसंचार कंपनियों के लिए भी एक मोटी रकम देने की घोषणा की है. इस खबर के बाद बुधवार सुबह बाजार खुलते ही एमटीएनएल के शेयर में भी तेजी देखने को मिली. तो आइए जानते हैं सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए कितना बजट प्रस्तावित किया है और इसका इस्तेमाल कहां होगा?

1.28 लाख करोड़ रुपये देने की घोषणा 
वित्त मंत्री ने मंगलवार के बजट में दूरसंचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार परियोजनाओं और सार्वजनिक क्षेत्र की फर्मों के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया. इसमें से अधिकांश रकम सरकारी स्वामित्व वाली BSNL के लिए निर्धारित की गई है. इस राशि का इस्तेमाल इन दोनों सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के विस्तार के लिए किया जाएगा. 

शेयर ने भी भरी उड़ान
बजट के ऐलान के बाद बुधवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही एमटीएनएल के शेयर में तेजी देखी गई. इस कंपनी के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया. इस तेजी के साथ यह शेयर 88.06 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, खबर लिखने तक भी शेयर इसी कीमत पर कोराबार करता दिखा. बता दें, एमटीएनएल शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनी है.

बीएसएनएल और एमटीएनएल के हिस्से में आएगी इतनी रकम 
कुल प्रस्तावित रकम में से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक BSNL और MTNL से संबंधित खर्चों के लिए है. सरकार के इस कदम से इन कंपनियों की दूरसंचार सेवाएं और ज्यादा बेहतर होंगी. बजट में जो आवंटन का प्रस्ताव किया है, उसमें बीएसएनएल की टेक्नॉलजी को अपग्रेड करने और बीएसएनएल में पुनर्गठन के लिए 82,916 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है.

ग्रामीण इलाकों में बिछेगा इंटरनेट का जाल
बजट 2024-25 में दूरसंचार प्रोजेक्ट्स के लिए कुल शुद्ध आवंटन 1,28,915.43 करोड़ रुपये (1,11,915.43 करोड़ रुपये प्लस 17 हजार करोड़ रुपये) है. 17 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड के तहत उपलब्ध शेष राशि से पूरा होगा. इसका इस्तेमाल विभिन्न योजनाओं जैसे- दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को मुआवजा देने, भारतनेट और रिसर्च और डिवेलपमेंट जैसी योजनाओं के लिए किया जाएगा. भारतनेट सरकार की वह योजना है जिसके अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट का जाल फैलाया जाएगा.

कर्मचारियों को मिलेगा पेंशन का लाभ
बजट में बीएलएनएल और एमटीएनएल के कर्मचारियों समेत दूरसंचार विभाग के सभी कर्मचारियों को पेंशन लाभ देने के लिए 17,510 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है. पेंशन का यह लाभ 1 अप्रैल 2014 से प्रभावी माना जाएगा. सरकार ने एमटीएनएल बॉन्ड की मूल राशि के भुगतान के लिए 3,668.97 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया है.

इसे भी पढ़ें-भारत में UPI वन वर्ल्ड वॉलेट सर्विस हुई शुरू, अब विदेशियों के लिए पेमेंट प्रकिया होगी आसान


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

16 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

17 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

43 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago