✕

होम / बिजनेस / वित्त मंत्री की इस एक घोषणा से सस्ता हो सकता है स्मार्टफोन, आस लगाए बैठी है इंडस्ट्री 

वित्त मंत्री की इस एक घोषणा से सस्ता हो सकता है स्मार्टफोन, आस लगाए बैठी है इंडस्ट्री 

अब से कुछ देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करने वाली हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से कुछ देर में बजट पेश करेंगी. नई मोदी सरकार के इस पहले बजट पर पूरे देश की निगाहें हैं. चूंकि इस बार मोदी सरकार सहयोगियों के भरोसे है, इसलिए बजट पिछली बार की तुलना में कुछ अलग हो सकता है. एक उम्मीद यह भी है कि बजट में स्मार्टफोन सस्ते होने का रास्ता खुल जाए. दरअसल, घरेलू स्तर पर स्मार्टफोन तैयार करने वाली कंपनियों के उसके पार्ट्स बाहर से आयात करने होते हैं. ऐसे में यदि वित्त मंत्री आयात शुल्क यानी इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती करती हैं, तो इससे स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के कुछ पैसे बचेंगे और वो इसका फायदा आम ग्राहकों को दे सकती हैं.  

अभी ऐसी है व्यवस्था
एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में बनने वाले 90% मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के कलपुर्जे आयात किए जाते हैं. मौजूदा वक्त में उत्पाद के आयात पर 20% टैक्स लगता है, जबकि कंपोनेंट के आयात पर 0 से 20% टैक्स की व्यवस्था है. ऐसे में यदि सरकार पार्ट्स और प्रोडक्ट पर लगने वाले टैक्स को कम करने का ऐलान करती है, तो स्मार्टफोन प्रोडक्शन में तेजी देखने को मिलेगी. जानकारों का मानना है कि इस बार बजट में प्रोडक्शन लिंक्ड एनिशिएटिव प्रोग्राम (PLI) स्कीम को बढ़ावा दिया जा सकता है. ताकि घरेलू स्तर पर स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन में इजाफा देखने को मिल सके. 

ये भी पढ़ें - इन फैसलों को लेकर टकटकी लगाए देख रहा है शेयर बाजार, घोषणा हुई तो आ सकता है भूचाल

डिमांड में हुआ इजाफा
बीते कुछ समय में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन की डिमांड दुनियाभर मन बढ़ी है. भारत का उत्पादन वित्त वर्ष 2024 में 49 बिलियन डॉलर का हो गया है, जो वित्त वर्ष 2023 में 10.96 बिलियन डॉलर था. मौजूदा वक्त में देश में बिकने वाले करीब 98% स्मार्टफोन 'मेड इन इंडिया' हैं. घरेलू स्मार्टफोन इंडस्ट्री भी चाहती है कि बजट में इम्पोर्ट ड्यूटी में कुछ न कुछ कमी की जा सके. मोबाइल फोन के बाजार में प्रतियोगिता काफी बढ़ गई है. ऐसे में आयात शुल्क में कमी का फायदा कंपनियां आम ग्राहकों को अपने हैंडसेट सस्ते करके दे सकती हैं. ताकि मार्केट पर पकड़ को मजबूत किया जा सके.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago