✕

होम / बिजनेस / 18 साल बाद मुनाफे में लौटी BSNL, अब केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

18 साल बाद मुनाफे में लौटी BSNL, अब केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

BSNL अब पुनर्गठन और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के जरिए दोबारा ताकत जुटा रही है. बढ़ते ग्राहक, बेहतर नेटवर्क और मजबूत कारोबारी योजना के साथ कंपनी भविष्य में निजी ऑपरेटरों को टक्कर देने की तैयारी में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का अहसास कराया है. अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी ने 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो बीएसएनएल के लिए लगभग 18 साल बाद मुनाफे की वापसी का संकेत है. कंपनी ने बीते 8-9 महीनों में करीब 55 लाख नए ग्राहक जोड़कर अपने प्रदर्शन में मजबूती दिखाई है. इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल टीम की सराहना की है. आइए जानते हैं केंद्रीय मंत्री ने बीएसएनएल के प्रदर्शन पर क्या कहा है?

मंत्री सिंधिया ने मांगा सर्किल-वाइज प्लान
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL के 27 सर्किलों के मुख्य महाप्रबंधकों (CGMs) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें हर सर्किल से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ग्राहक वृद्धि और कारोबारी योजनाएं प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने टीम को हर महीने बैठक करने और चुनौतियों व अच्छे प्रयासों पर चर्चा करने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं का मिलकर समाधान ढूंढा जाए ताकि BSNL देशभर में प्रतिस्पर्धा को टक्कर दे सके. मंत्री ने करीब 18 साल बाद पीएसयू को लाभदायक बनाने के लिए बीएसएनएल टीम की सराहना की. कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर, 2024 तिमाही में 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. उन्होंने पूरी टीम से इस गति को जारी रखने और दीर्घकालिक सफलता के लिए ग्राहक जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा. पिछले 8-9 महीनों में बीएसएनएल ने लगभग 55 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं.

देशभर में लगाए 12,000 नए 4G टावर
बीएसएनएल ने हाल ही में अपनी नेटवर्क क्षमता को बढ़ाने के लिए देशभर में 12,000 नए 4G टावर लगाए हैं. दिसंबर 2024 तक कंपनी ने चार मेट्रो शहरों को छोड़कर लगभग सभी राज्यों की राजधानियों में 4G सर्विस शुरू कर दी है. अब कंपनी की योजना है कि जून 2025 तक देश के हर सर्किल में 4G सेवाएं शुरू कर दी जाएं. इससे उन इलाकों में भी तेज और सस्ती इंटरनेट सेवा मिलेगी, जहां फिलहाल बीएसएनएल की पकड़ कम है. साथ ही, यह ग्राहकों के लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसे प्राइवेट ऑपरेटरों के मुकाबले एक सशक्त विकल्प बन सकता है.

BSNL का 997 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: क्या हैं फायदे
BSNL का 997 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस प्लान में मिलते हैं:
•    हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा
•    अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर
•    100 SMS प्रतिदिन
डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps हो जाती है.

इस प्लान के साथ बीएसएनएल 160 दिनों की वैधता देता है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए आकर्षक बनाता है. हालांकि, डेटा, कॉलिंग और SMS के अलावा इस प्लान में कोई अतिरिक्त बेनिफिट्स नहीं मिलते.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

6 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

8 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

9 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.