होम / बिजनेस / Adani Group को लेकर आई बड़ी खबर, क्या होगा इस कंपनी के Stock पर असर?  

Adani Group को लेकर आई बड़ी खबर, क्या होगा इस कंपनी के Stock पर असर?  

अडानी समूह अब हिंडनबर्ग के प्रभाव से बाहर निकल आया है. समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयरों ने रिकवरी कर ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) नेतृत्व वाला अडानी समूह (Adani Group) हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के प्रभाव से बाहर निकल आया है. समूह ने अपनी उन विस्तार योजनाओं पर ध्यान देना शुरू कर दिया है, जिन पर उसे ब्रेक लगाना पड़ा था. इस बीच, समूह की एक कंपनी पर भारी-भरकम जुर्माने की खबर सामने आई है. आज मार्केट खुलने पर इस कार्रवाई का असर देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) पर BSE और NSE की ओर से जुर्माना लगाया गया है. 

इसलिए लगा जुर्माना
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने कुछ सूचीबद्धता नियमों का पालन नहीं करने को चलते अडानी ग्रीन एनर्जी के खिलफ कार्रवाई की है. कंपनी पर कुल 11.22 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. BSE ने 5.61 लाख और NSE ने 5.61 लाख का जुर्माना अडानी समूह की इस कंपनी पर लगाया है. इस कार्रवाई की खबर कल शेयर बाजार बंद होने के बाद सामने आई थी, लिहाजा आज इसका असर Adani Green Energy के स्टॉक पर देखने को मिल सकता है. बुधवार को कंपनी का शेयर 1.58% की गिरावट के साथ 912 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 3.26% की गिरावट दर्ज हुई है.

ऐसी है कंपनी की वित्तीय सेहत
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि बीएसई और एनएसई ने अपने पत्र दिनांक 21 नवंबर, 2023 के माध्यम से कंपनी पर 5,61,680-5,61,680 रुपए का जुर्माना लगाया है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसने पहले ही दो और स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति कर दी है. वहीं, अगर अडानी ग्रीन की वित्तीय सेहत की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी का प्रॉफिट 149% बढ़कर 371 करोड़ रुपए पहुंच गया है. जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 149 करोड़ था. सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,589 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,684 करोड़ थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

1 hour ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

3 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें