होम / बिजनेस / टॉप गियर में दौड़ रहा Bajaj Auto का शेयर, क्या अब पैसा लगाने में है समझदारी?

टॉप गियर में दौड़ रहा Bajaj Auto का शेयर, क्या अब पैसा लगाने में है समझदारी?

बजाज ऑटो के लिए फेस्टिवल सीजन अच्छा रहा है. इस दौरान कंपनी का 125CC+ पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की ऑटो कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने वालों के 'अच्छे दिन' चल रहे हैं. पिछले 5 दिनों में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर 4.96% ऊपर चढ़ चुका है. आज यानी गुरुवार को भी यह शेयर टॉप गियर में दौड़ रहा है. खबर लिखे जाने तक इसने 2.80% की छलांग के साथ 5,912.35 रुपए का आंकड़ा छू लिया था. जब कोई स्टॉक इस रफ्तार से दौड़ता है, तो एक सवाल मन में उत्पन्न हो जाता है कि क्या उसमें पैसा लगाया जाए? यदि बजाज ऑटो को लेकर आपका भी यही सवाल है, तो ब्रोकरेज फर्म्स ने इसका जवाब देने का प्रयास किया है.

जल्द छूएगा 6000 का आंकड़ा
एक मीडिया रिपोर्ट में मॉर्गन स्टेनली सहित कुछ ब्रोकरेज फर्म्स के हवाले से बताया गया है कि बजाज ऑटो का शेयर जल्द ही 6000 रुपए का लेवल पार कर लेगा. इस साल इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 63.79% का रिटर्न दिया है. यह 2010 के बाद बजाज ऑटो की सबसे तगड़ी रैली है. 2010 में यह करीब 75 प्रतिशत चढ़ गया था. मॉर्गन स्टेनली ने अपने नोट में लिखा है कि Triumph की बिक्री ग्रोथ अनुमान से भी ज्यादा तेज है. इसके चलते कंपनी बाइक का प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन भी बढ़ाकर हर महीने 10,000 यूनिट्स करने वाली है. Triumph एक विदेशी कंपनी है, जिसकी बाइक की बिक्री भारत में बजाज कर रही है.

ये भी पढ़ें -Adani Group को लेकर आई बड़ी खबर, क्या होगा इस कंपनी के Stock पर असर?

मजबूत हो रही है कंपनी
ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा है कि इस फेस्टिव सीजन में बजाज ऑटो का 125CC+ पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़ गया. इसी तरह, तिपहिया वाहनों के कारोबार में कंपनी के पास 80 फीसदी हिस्सेदारी बरकरार है. बजाज के Chetak EV स्कूटर को भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. कंपनी की योजना जल्द ही एक नया मॉडल लॉन्च करने की भी है. इन सब कारणों के चलते मॉर्गन स्टैनले ने Bajaj Auto के लिए 6229 रुपए का Target Price तय किया है. इसी तरह, जेपी मॉर्गन का मानना है कि बजाज ऑटो का शेयर 6400 रुपए के आंकड़े तक पहुंच सकता है. हालांकि, कुछ 14 एनालिस्ट्स ने इसे Hold और 6 ने Sale रेटिंग दी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

1 hour ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

3 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें