✕

होम / बिजनेस / बैंकिंग नियम तोड़ना पड़ा महंगा: RBI ने तीन बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना

बैंकिंग नियम तोड़ना पड़ा महंगा: RBI ने तीन बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना

RBI की यह सख्त कार्रवाई यह दर्शाती है कि बैंकिंग क्षेत्र में नियामकीय ढांचे का पालन अनिवार्य है, चाहे वह देश के बड़े बैंक ही क्यों न हों.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के तीन प्रमुख बैंकों कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) पर नियामकीय निर्देशों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन बैंकों द्वारा कुछ विशेष दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है. यह कदम बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया है. आइए जानते हैं इन बैंकों ने किन नियमों का उल्लंघन किया क्या है?

इतना लगा जुर्माना

RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर "बैंक ऋण वितरण प्रणाली" और "ऋण एवं अग्रिम – वैधानिक और अन्य प्रतिबंध" से संबंधित निर्देशों के उल्लंघन के चलते 61.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना नियामकीय अनुपालन में पाई गई खामियों पर आधारित है. एक अन्य बयान में RBI ने बताया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 'अपने ग्राहक को जानें' (KYC) से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन नहीं किया. इसके लिए बैंक पर 38.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. पंजाब नेशनल बैंक को 'ग्राहक सेवा' से संबंधित आरबीआई के दिशानिर्देशों का पालन न करने पर 29.6 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा. 

जुर्माने का उद्देश्य 

तीनों मामलों में RBI ने स्पष्ट किया कि ये जुर्माने केवल नियामकीय खामियों पर आधारित हैं. इसका उद्देश्य बैंकों द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल उठाना नहीं है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

5 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

7 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

8 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

4 hours ago