✕

होम / बिजनेस / Bosch लिमिटेड को ₹20 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला, नोटिस के खिलाफ अपील करेगी कंपनी

Bosch लिमिटेड को ₹20 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला, नोटिस के खिलाफ अपील करेगी कंपनी

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 28 मार्च के आकलन आदेश में 18.36 करोड़ रुपये की डिमांड और 1.80 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जर्मनी की टेक्नोलॉजी और सर्विसेज कंपनी बॉश लिमिटेड (Bosch Limited) को इनकम टैक्स विभाग (Income Tax department ) ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स डिमांड नोटिस (Tax Demand Notice ) भेजा है. यह नोटिस आकलन वर्ष (Assessment Year) 2022-2023 के लिए जारी किया गया है. बता दें कि स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि 28 मार्च 2025 को जारी किए गए असेसमेंट ऑर्डर के तहत 18.36 करोड़ रुपये का टैक्स और 1.80 करोड़ रुपये का ब्याज मांगा गया है.

कंपनी ने दी सफाई

इसके साथ ही बॉश ने कहा है कि कंपनी इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में है. अभी तक किसी तरह का जुर्माना तय नहीं किया गया है. रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, "टैक्स भुगतान में देरी अनजाने में हुई थी और जैसे ही यह जानकारी मिली, इसे तुरंत रिपोर्ट कर दिया गया." इसी तरह पिछले साल सितंबर 2024 में, जर्मनी की कार निर्माता फोक्सवैगन की स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया यूनिट को 1.4 बिलियन डॉलर का टैक्स नोटिस जारी किया गया. 

Yes Bank और Indigo को भी मिला है नोटिस

इनकम टैक्स (Income Tax) डिपार्टमेंट ने यस बैंक (Yes Bank) को 2,209.17 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस (Tax Demand Notice) दिया है. इसमें ब्याज भी शामिल है. यह जानकारी निजी बैंक द्वारा दी गई. यस बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि बैंक को शुरू में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 30 सितंबर, 2021 को आकलन वर्ष 2019-20 के लिए एक टैक्स नोटिस प्राप्त हुआ था.

आयकर विभाग (Income Tax) ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) पर 944.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इंडिगो ने जुर्माना (Penalty) आदेश को ‘गलत’ बताते हुए कहा है कि वह इसे चुनौती देगी. यह आदेश देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को शनिवार को मिला.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

4 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

4 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

19 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

21 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.