✕

होम / बिजनेस / इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बूम : FY26 की पहली तिमाही में निविदाएं छह गुना बढ़ीं

इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बूम : FY26 की पहली तिमाही में निविदाएं छह गुना बढ़ीं

वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ने तेज गति पकड़ी है, लेकिन चुनौतियां अभी बरकरार हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. निविदाओं और ऑर्डरों में सालाना आधार पर बड़ा उछाल आया है. मई 2025 में कुल निविदाएं 6.4 गुना बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गईं, जो मासिक आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. हालांकि यह आंकड़ा अब भी FY25 के 1.32 लाख करोड़ रुपये के मासिक औसत से थोड़ा कम है. इस उछाल में अस्पताल, जल-निकासी और बिजली वितरण परियोजनाओं का अहम योगदान रहा.

प्रमुख श्रेणियों में बेतहाशा वृद्धि

कुछ प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर श्रेणियों में निविदाओं की मात्रा में भारी इजाफा देखा गया:

-राजमार्ग : 32,500 करोड़ रुपये (10.6 गुना वृद्धि)
-भवन निर्माण : 19,800 करोड़ रुपये (6.9 गुना वृद्धि)
-रेलवे: 16,800 करोड़ रुपये (2.5 गुना वृद्धि)

यह वृद्धि मुख्य रूप से पिछले वर्ष की पहली तिमाही में चुनावों के चलते कम आधार होने की वजह से भी है.

ऑर्डर में भी सुधार, लेकिन औसत से कम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मई 2025 में कुल ऑर्डर 2.1 गुना बढ़कर 51,100 करोड़ रुपये हो गए, जो पिछले महीने के मुकाबले 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. हालांकि यह आंकड़ा अब भी FY25 के 1.05 लाख करोड़ रुपये के मासिक औसत और FY24 के 73,500 करोड़ रुपये के औसत से नीचे है.

टॉप ऑर्डर पाने वाली कंपनियां

इस अवधि में कुछ कंपनियों ने महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किए:

-डीआर अग्रवाल इन्फ्राकॉन : 4,100 करोड़ रुपये
-लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) : 3,800 करोड़ रुपये
-एनसीसी : 2,500 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में ऑर्डर हासिल करने वाली शीर्ष 14 सूचीबद्ध कंपनियों के ऑर्डर में सालाना आधार पर 105 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसके परिणामस्वरूप इन कंपनियों का बुक-टू-बिल अनुपात FY24 के अंत में 2.2 गुना से बढ़कर FY25 के अंत में 3 गुना तक पहुंच गया.

कार्यशील पूंजी पर दबाव, राजस्व में गिरावट

हालांकि निविदाओं और ऑर्डर में तेजी रही, लेकिन FY25 की चौथी तिमाही में क्रियान्वयन कमजोर रहा. भुगतान में देरी और क्रियान्वयन में सुस्ती के कारण बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के कुल राजस्व में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 10.3% (पिछले साल की तुलना में 80 बेसिस प्वाइंट की गिरावट और वर्किंग कैपिटल पूरे सेक्टर में दबाव में है.

सड़क और रेलवे क्षेत्र में चुनौतियां

FY26 के बजट में सड़क और रेलवे क्षेत्र के लिए आवंटन में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई. नतीजतन, सड़क क्षेत्र की EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कंपनियों के राजस्व में पिछले साल की तुलना में 10% से अधिक की गिरावट देखी गई. वहीं शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे संकेत मिलता है कि विकास अब पारंपरिक ढांचे से आगे शहरी परियोजनाओं की ओर बढ़ रहा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

33 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago