✕

होम / बिजनेस / बस टूटने को है Anil Agarwal का सपना, वेदांता को छोड़ नया साथी तलाश रही Foxconn!  

बस टूटने को है Anil Agarwal का सपना, वेदांता को छोड़ नया साथी तलाश रही Foxconn!  

वेदांता ने देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए फॉक्सकॉन के साथ जॉइंट वेंचर बनाया था, लेकिन अब फॉक्सकॉन नया साथी तलाश रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) के मालिक अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) का देश में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट (Semiconductor Plant) लगाने का सपना टूटने की कागर पर पहुंच गया है. इस 'सपने' में उनकी साथी रही ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) अब दूसरा साथी तलाश रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फॉक्सकॉन भारत की दूसरी कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है, ताकि वेदांता को छोड़कर उनके साथ सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की योजना पर आगे बढ़ा जा सके. बता दें कि वेदांता और फॉक्सकॉन ने सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए पिछले साल एक जॉइंट वेंचर बनाया था. दोनों ने गुजरात सरकार के साथ 1,54,000 करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए थे, लेकिन कई कारणों के चलते बात आगे नहीं बढ़ सकी.

मतभेद आए सामने
अनिल अग्रवाल ने गुजरात के धोलेरा में बनाए जाने वाले इस सेमीकंडक्टर प्लांट को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट करार दिया था. दोनों कंपनियां जिस तरह से तैयारी दर्शा रही थीं, उसे देखकर लग रहा था कि भारत को जल्द ही अपना पहला सेमीकंडक्टर प्लांट मिल जाएगा. लेकिन अंजाम तक पहुंचने से पहले ही वेदांता और फॉक्सकॉन में मतभेद सामने आ गए. इसके अलावा, पिछले कुछ समय से अनिल अग्रवाल तमाम तरह की परेशानियों में घिरे हुए हैं. कर्ज का बोझ और सरकार की नाराजगी उन्हें परेशान किए जा रही है. दरअसल, अग्रवाल अपनी एक कंपनी में हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं, मगर सरकार उनके इस फैसले से खासी नाराज है. उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी तक मिल चुकी है.

फॉक्सकॉन को मिली सलाह 
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फॉक्सकॉन और वेदांता के बीच कई मतभेद सामने आए हैं. इसके अलावा, अनिल अग्रवाल की परेशानियों को देखते हुए फॉक्सकॉन को शक है कि सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए वो पहले जैसी तैयारी दिखा पाएंगे. इसलिए उसने दूसरे बिजनेस घरानों से बातचीत शुरू कर दी है. कहा ये भी जा रहा है कि ताइवान की इस कंपनी को वेदांता से रिश्ता तोड़कर किसी दूसरी कंपनी के साथ प्लांट लगाने पर विचार करना चाहिए. हालांकि, वेदांता ग्रुप का दावा है कि फॉक्सकॉन के साथ उसका जॉइंट वेंचर कायम है और सेमीकंडक्टर प्लांट बनाने की योजना खत्म नहीं हुई है.  

दो घरानों से बातचीत
वेदांता रिसोर्सेस लिमिटेड ने कर्ज चुकाने के लिए हाल में ही 45 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है. अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अनिल अग्रवाल का पूरा फोकस कर्ज चुकाने पर केंद्रित हो गया है. वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि वेदांता पर कर्ज का बोझ अब भी चिंता का विषय है और आने वाले समय में वेदांता ग्रुप की वित्तीय मुश्किल बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में यदि फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट पर वेदांता के साथ आगे बढ़ती है, तो उसे भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि फॉक्सकॉन ने भारत के दो दिग्गज कारोबारी घराने से प्लांट की योजना पर शुरुआती बातचीत की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

2 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

8 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

8 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

10 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

11 hours ago


बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

2 hours ago

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

9 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

8 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

10 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

10 hours ago